भुवनेश्वर:Hemananda Biswal passes away: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ हेमानंद बिस्वाल का शुक्रवार शाम निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमानंद बिस्वाल का इलाज के दौरान भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया| बताया जा रहा है कि हेमानंद बिस्वाल लंबे समय से बीमार थे और उनका उपचार भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
कांग्रेस के दिग्गज नेता हेमानंद बिस्वाल दो बार ओडिशा के सीएम रह चुके थे। उन्होंने 7 दिसंबर 1989 से 5 मार्च 1990 तक और 6 दिसंबर 1999 से 5 मार्च 2000 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। बिस्वाल ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री थे|
उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज सुंदरगढ़ से इंटरमीडिएट किया| वो पहली बार 1974 में विधायक चुने गए| हेमानंद बिस्वाल छह बार विधायक के रूप में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए| वो 2009-14 में सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए थे|
PM मोदी और और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हेमानंद बिस्वाल के निधन पर शोक व्यक्त किया| पीएम मोदी ने ट्वीट किया,'ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमानंद बिस्वाल जी के निधन से व्यथित हूं। वे कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और लोगों के बीच खूब काम किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं... शांति।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,'''श्री हेमानंद बिस्वाल जी के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। वह कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे और उन्हें एक महान आदिवासी नेता के रूप में याद किया जाएगा।
ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख निरंजन पटनायक ने दिग्गज नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि बिस्वाल का निधन ओडिशा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है| बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने बिस्वाल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि हेमानंद बिस्वाल जी के निधन पर बहुत दुख हुआ, जो ओडिशा के पहले आदिवासी सीएम थे|
उन्होंने 1990 के दशक में दो बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला| हम एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे और अक्सर बातचीत करते थे| वो हमेशा बहुत ही मिलनसार और प्रतिष्ठित थे... उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना|
हेमानंद बिस्वाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा ने एक सक्षम, दुर्लभ और अ??ुभवी राजनेता खो दिया| मैं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हेमानंद बिस्वाल के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं| राज्य के विकास में विशेष रूप से आदिवासियों के लिए उनके विशेष योगदान को हमेशा याद किया जाएगा|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) ने दिग्गज नेता हेमानंद बिस्वाल के निधन पर शोक व्यक्त किया| ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमानंद बिस्वाल के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। आदिवासी उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले एक दिग्गज कांग्रेसी नेता, उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि विकास का फल सभी तक पहुंचे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी संवेदना।