मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी में साइकिल वाले आ रहे, बीजेपी वाले जा रहे: जया बच्चन

कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने आज कौशाम्बी के सिराथू, मंझनपुर और चायल, कौशाम्बी में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं अपने आपको यूपी की बड़ी बहू मानती हूं, डिम्पल जी छोटी…

यूपी में साइकिल वाले आ रहे, बीजेपी वाले जा रहे: जया बच्चन
यूपी में साइकिल वाले आ रहे, बीजेपी वाले जा रहे: जया बच्चन | फ़ोटो: TVL News

कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने आज कौशाम्बी के सिराथू, मंझनपुर और चायल, कौशाम्बी में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं अपने आपको यूपी की बड़ी बहू मानती हूं, डिम्पल जी छोटी बहू हैं। अमिताभ जी यहाँ से चुनाव लड़े थे तब मैंने जनता से कहा था कि मुंह दिखाई में अपनी बहू को वोट दीजिए। आज एक बार फिर अपनी बहू की लाज रख लीजिए, अपने भैया की भी लाज रख लीजिए और पल्लवी पटेल जी को वोट दीजिए। यूपी में साइकिल वाले आ रहे हैं और बीजेपी वाले जा रहे हैं।



जया बच्चन ने कहा कि,''यूपी की सत्ता में जो लोग बैठे हैं वो कहते हैं कि सपा सरकार ने बेटियों की सुरक्षा के लिये कुछ नहीं किया। मैं राज्यसभा में 15 साल से हूूं भाजपा के लोग जब विपक्ष में थे तब भी महिलाओं के लिये आवाज नहीं उठाई और जब सरकार में है तब भी कुछ नहीं किया। बेटियां अपनी सुरक्षा खुद कर लेती हैं और जब भी जरूरत पड़ती है समाजवादी पार्टी आवाज उठाती है। ये भाजपा के लोग सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं।  



समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद ने कहा कि बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है। भाजपा के लोग पांच साल सिर्फ अखिलेश यादव के विकास कार्यों को देखते रहे और फीता काटते रहे हैं। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर यूपी के लाल श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

  


समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि,''पिछले पांच साल में जो इस प्रदेश में अन्याय और अत्याचार देखा है इसे हम आगे नहीं बढ़ने देंगे। समाजवादी सरकार में सबका सम्मान सुरक्षित रहेगा। जनता बदलाव के लिये समाजवादी पार्टी की सरकार चाहती है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।