मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय फायरिंग की NIA जांच की बीजेपी की मांग 'खारिज' की, कहा- पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही पूरी जानकारी देगी

पटना: भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मांग की कि एक केंद्रीय एजेंसी (NIA या CBI ) को बेगूसराय गोलीबारी की घटना की जांच करनी चाहिए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घा…

सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय फायरिंग की NIA जांच की बीजेपी की मांग 'खारिज' की, कहा- पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही पूरी जानकारी देगी
सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय फायरिंग की NIA जांच की बीजेपी की मांग 'खारिज' की, कहा- पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही पूरी जानकारी देगी | फ़ोटो: TVL News

पटना:  भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मांग की कि एक केंद्रीय एजेंसी (NIA या CBI ) को बेगूसराय गोलीबारी की घटना की जांच करनी चाहिए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए| भाजपा नेता के सीबीआई जांच के मांग के जवाब में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरी जानकारी देगी।



बेगूसराय की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि,''बेगूसराय की घटना में महज 10 लोगों पर गोलियां नहीं चलाई गई बल्कि उसमें सरकार के चेहरे बेनकाब हो गए। बेगूसराय में महज 10 लोगों पर गोली नहीं चलाई गई थी बल्कि वो एक आतंकी हमला था। इसकी जांच NIA या CBI से कराई जाए|



भाजपा द्वारा बेगूसराय की घटना की जांच NIA या CBI से कराने की मांग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,''जहां की घटना है वहां की पुलिस को जांच करनी चाहिए। वे जांच कर ही रहे हैं। जिन लोगों को पकड़ा गया है वही सारी बात बताएंगे| बिहार के सीएम ने कहा,"वे इसे देख रहे हैं। क्या वे (भाजपा) कुछ सार्थक कहते हैं? उन्हें बस बातें करते रहना है," 



बेगूसराय में मंगलवार शाम को दो बाइक सवार लोगों ने 10 अलग-अलग स्थानों पर गोलियां चलाईं। पहली घटना शाम करीब छह बजे तेघरा थाना सीमा के भीतर हुई | अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर पड़ोसी समस्तीपुर जिले से बेगूसराय जा रहे थे| 



दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने राहगीरों पर गोलियां चला दीं, जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बंदूकधारियों ने सबसे पहले बेगूसराय कस्बे के मल्हीपुर चौक पर दुकानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। लोग इधर-उधर भागे और दुकानदार अपने दुकान छोड़कर भाग गए। इसके बाद हमलावर बरौनी थर्मल चौक, तेघरा, बछवाड़ा और राजेंद्र ब्रिज पर चले गए और लोगों पर फायरिंग जारी रखी। सभी 10 फायरिंग एक दूसरे से 30 किमी के दायरे में रिकॉर्ड की गईं| घटना पर भारी आक्रोश के बाद बुधवार को सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। 


Begusarai Shooting: बिहार पुलिस ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार 


बेगूसराय अंधाधुंध गोलीबारी के सिलसिले में शुक्रवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुमित कुमार, युवराज, केशव उर्फ नागा और अर्जुन के रूप में हुई है। घटना के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।


बेगूसराय में गोलीबारी: बाइक सवार हमलावरों ने कई जगहों पर की फायरिंग


Begusarai Shooting: बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस ने गठित की टीमें, जेल से छूटे लोगों की पहचान की जा रही 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।