मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

19 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार (19 सितंबर) को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। अमरिंदर सिंह अपनी 'पंजाब लोक कांग्रेस' (PLC) पार्टी का भी भाजपा में विलय करेंगे। कैप्…

19 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
19 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार (19 सितंबर) को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे।  अमरिंदर सिंह अपनी 'पंजाब लोक कांग्रेस' (PLC) पार्टी का भी भाजपा में विलय करेंगे। कैप्टन के साथ उनके करीबी पंजाब के 5-6 पूर्व मंत्री भी BJP की सदस्यता लेंगे। PLC के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने पुष्टि की कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भाजपा में विलय होने की संभावना है।



अमरिंदर सिंह ने पिछले साल नवजोत सिद्धू के मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान के साथ हुए टकराव के बाद पंजाब के CM पद से इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उसके बाद उन्होंने 'पंजाब लोक कांग्रेस' (PLC) पार्टी बनाई। 



इसी साल फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा के चुनाव में कैप्टन BJP के साथ गठजोड़ करके मैदान में उतरे। हालांकि न वह खुद अपनी पटियाला सीट बचा पाए और न ही सूबे में उनका कोई दूसरा कैंडिडेट जीता। 



30 अगस्त को अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद कैप्टन ने ट्विटर पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करके पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके राज्य और देश की सुरक्षा के लिए संयुक्त रूप से काम करने का संकल्प लिया, जो हम दोनों के लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है और रहेगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।