मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 32 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती; 2 की गई रोशनी

पटना: Bihar Hooch Tragedy: बिहार में बीते चार दिनों से जहरीली शराब से कथित मौतों का सिलसिला चल रहा है। बिहार में कथित जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है| अभी तक तीन दर्जन से अधिक…

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 32 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती; 2 की गई रोशनी
बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 32 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती; 2 की गई रोशनी | फ़ोटो: TVL News

पटना: Bihar Hooch Tragedy: बिहार में बीते चार दिनों से जहरीली शराब से कथित मौतों का सिलसिला चल रहा है। बिहार में कथित जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है| अभी तक तीन दर्जन से अधिक लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है| पिछले दो दिन में बिहार में 32 लोगों की जान गई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई है। जहरीली शराब के चलते सिर्फ भागलपुर में 17 लोगों ने जान गंवाई। बांका में 12 ने दम तोड़ा। वहीं, मधेपुरा में भी 3 की मौत हुई है। कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। भागलपुर और बांका में एक-एक व्‍यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई है। राज्‍य के विभिन्‍न अस्‍पतालों में अनेक लोग अपना इलाज करा रहे हैं। 



भागलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 4 लोगों की मौत हुई।  भागलपुर के ज़िलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया, "जिनकी मौत हुई है हमने उनके परिवार का बयान लिया, उनमें से दो लोगों के परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, विसरा जांच के लिए जाएगा।"  बाकी दो व्यक्तियों के परिवार का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक और बीमारी से हुई है। एक व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है|




एडीजी (हेडक्वार्टर) जे.एस. गंगवार ने बताया,'' ज़िला प्रशासन द्वारा भागलपुर, बांका और मधेपुरा में सूचनाओं के सत्यापन के लिए कार्रवाई की गई है, हमारे पास अब तक जो सूचनाएं आई हैं उसमें संदेह की स्थिति के बारे में पूरी तरह जांच अभी बाकी है इसलिए कुछ कह पाना मुश्किल होगा|  बांका में पोस्टमार्टम नहीं हुआ है और मधेपुरा में ऐसा लगता है कि बीमारी के कारण मौत हुई हैं। हम हर तरह से इस मामले को देख रहे हैं|



बांका में 14 की मौत के बाद हड़कम्‍प

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार से मौत का सिलसिला चल रहा है। अभी तक 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में जान जा चुकी है। मृतकों में अमरपुर निवासी रघुनंदन पोद्दार, कामदेवपुर निवासी राजा तिवारी, ओडैय निवासी  संजय मांझी, डुमरामा के सुमित कुमार, डुमरिया के आशीष कुमार सिंह, गोड़ा के विजय साह, बल्लीकिता के डब्लू साह, गुरुदेव साह एवं अमरपुर की बिंदु कुमार देवी, विशभरचक के सचिन ठाकुर, कजरा के डब्लू कुमार की मौत भी हो चुकी है। 



मृतक संजय मांझी के स्वजनों के अनुसार बाहर से खाना खाकर लौटने के बाद तबीयत बिगड़ी तो मृतक रघुनंदन के स्वजनों ने बताया कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में भी पुलिस व प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।



बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के 6 गांवों में 12 लोगों की मौत हो गई। साथ ही मधेपुरा में मुरलीगंज प्रखंड में 2 दिन में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से 2 लोगों की आंख की रोशनी चली गई है। सभी को पेट दर्द, उल्टी, सांस लेने में परेशानी, सिर चकराने की शिकायत थी।



भगालपुर में भी 17 की संदिग्‍ध मौत

भागलपुर में 17 लोगों की संदिग्‍ध मौत हुई है। भागलपुर के साहेबगंज मोहल्ले में 4, नारायणपुर में 4, गाोराडीह में 3, कजरैली में 3, मारूफचक, शाहकुंड और नवगछिया के साहू परबत्ता के बोड़वा गांव में 1-1 मौत हुई है। मृतक बिनोद राय के बेटे चंदन राय का कहना है कि शराब पीने से उसके पिता की मौत हुई है। वहीं, भागलपुर में अभिषेक का कहना है कि शराब पीने के बाद से उसे दिखाई नहीं दे रहा है। उसने गांव के ही मिथुन यादव के साथ बैठ कर विदेशी शराब पी थी। इसमें मिथुन की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई, जबकि छोटू को अब कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।



एक मृतक विनोद राय की पत्नी ने स्‍वीकार किया कि होली के दौरान उसके पति ने शराब पी थी। अन्‍य मृतकों स्‍वजनों की भी मानें तो सभी ने शराब पी थी। घटना में संदीप यादव, विनोद राय (50 वर्ष), मिथुन कुमार, नीलेश कुमार (34 वर्ष) सहित 16 लोगों  कर मौत हो गई है। जबकि, एक युवक अभिषेक कुमार उर्फ छोटू साह (24 वर्ष) की आंखों की रोशनी चली गई है। घटना के बाद स्‍थानीय लोगों ने पुलिस व शराब तस्‍करों की मिलीभगत के विरोध में प्रदर्शन किया।




सांस लेने में परेशानी भी हुई

राजमिस्त्री विनोद राय के बेटे चंदन ने बताया कि उसके पिता ने घर में ही देसी शराब पी थी। अभिषेक उर्फ छोटू ने बताया कि मिथुन के साथ विदेशी शराब पी थी। मिथुन की मौत हो गई। मुझे दिखाई नहीं दे रहा है। साहेबगंज के मृतक रिटायर आर्मी के जवान संदीप कुमार यादव के परिजनों ने कहा कि सांस लेने में परेशानी के कारण मौत हो गई।




मधेपुरा में 2 की रोशनी गई
वहीं, मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड में 2 दिन में 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। एक दर्जन का इलाज चल रहा है। इनमें दो लोगों की आंख की रोशनी चली गई है। एक मृतक के परिजन ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उनका बेटा काफी दिनों से बीमार था। इस कारण मौत हुई। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना अंतर्गत दिग्घी में शुक्रवार को पुराकी सिंह (32) की मौत हो गई। इसके एक दिन बाद नीरज निशांत सिंह बौआ तथा युवक संजीव कुमार रमाणी उर्फ गोनू तथा एक अन्‍य की भी मौत हो गई।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।