मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के CM पद की ली शपथ, पांच विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

इंफाल: एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीरेन सिंह ने जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नेमचा किपगेन, वाई. खे…

एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के CM पद की ली शपथ, पांच विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के CM पद की ली शपथ, पांच विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ | फ़ोटो: TVL News

इंफाल: एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  बीरेन सिंह ने जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नेमचा किपगेन, वाई. खेमचंद सिंह, थोंगम विश्वजीत सिंह, अवंगबौ न्यूमाई, और गोविंदास कोंथौजम ने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।



शपथ लेने के बाद बीरेन सिंह ने कहा कि ''मैं अपने सभी सहयोगी और विधायक की सराहना करता हूं जिन्होंने मुझे समर्थन दिया और मैं राज्य के लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। 



बीरेन सिंह ने कहा कि ''''मेरी सरकार का पहला कदम होगा कि इस राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करना। मैं राज्य से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए दिन-रात काम करूंगा| हमारा अगला कदम यह होगा कि राज्य से किसी भी तरह के ड्रग संबंधी मामले को खत्म किया जाए|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने एन.बीरेन सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे विश्वास है कि उनकी टीम और वह मणिपुर को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और पिछले पांच वर्षों में किए गए अच्छे काम को जारी रखेंगे|



बीजेपी ने सत्ता में की दोबारा वापसी

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीत कर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है| कांग्रेस मात्र पांच सीटों पर सिमट गई है| इसके अलावा एनपीपी को 7, एनपीएफ को 7 व अन्य के खाते में 11 सीटें गई हैं| 



बता दें कि पिछले चुनाव 2017 में बीजेपी सीटों के मामले में कांग्रेस के बाद दूसरे नंबर की पार्टी थी, इसके बावजूद भी उसने कांग्रेस के चुने हुए सदस्यों को अपने पाले में मिलाकर सरकार बना ली थी और एन बीरेन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बन गए थे| बीजेपी 2017 में कांग्रेस की 28 सीटों की तुलना में सिर्फ 21 सीटें होने के बावजूद दो स्थानीय दलों – एनपीपी और एनपीएफ के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने में सफल रही थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।