'नीतीश सबके हैं': बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद जदयू मुख्यालय पर लगा पोस्टर
पटना : Bihar Political Crisis: पटना में जद (यू) मुख्यालय में 'नीतीश सबके हैं' पोस्टर लगाया हुआ दिखा है। नीतीश कुमार के NDA छोड़ने के बाद राजद के साथ उन्होंने गठबंधन किया है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेत…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
'नीतीश सबके हैं': बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद जदयू मुख्यालय पर लगा पोस्टर | फ़ोटो: TVL News
पटना : Bihar Political Crisis: पटना में जद (यू) मुख्यालय में 'नीतीश सबके हैं' पोस्टर लगाया हुआ दिखा है। नीतीश कुमार के NDA छोड़ने के बाद राजद के साथ उन्होंने गठबंधन किया है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया है।
बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार और राजद के तेजस्वी यादव राज्यपाल आवास पहुंचे| तेजस्वी के अलावे उनके साथ ललन सिंह, जीतन राम मांझी, अजीत शर्मा भी उनके साथ राजभवन पहुंचे हैं| नीतीश कुमार कल बिहार के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं|
जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार और राजद के तेजस्वी यादव के राज्यपाल से मिलने और नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद बिहार भाजपा ने शाम 6 बजे कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है।
भाकपा नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी जद (यू) ने भी महसूस किया कि भाजपा के साथ गठबंधन में रहना खतरनाक है क्योंकि उसका इरादा क्षेत्रीय दलों को नष्ट करना है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।