मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: असिस्टेंट कमांडर शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख; कहा- हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी शहीद हो गए, जबकि कुछ अन्य सुरक्षाकर्मी घायल है| बीजापुर बसागुड़ा में माओवादियों के…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: असिस्टेंट कमांडर शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख; कहा- हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: असिस्टेंट कमांडर शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख; कहा- हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी | फ़ोटो: TVL News

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी शहीद हो गए, जबकि कुछ अन्य सुरक्षाकर्मी घायल है|  बीजापुर बसागुड़ा में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में एक असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की की मृत्यु हो गई। बस्तर रेंज के IGP ने कहा, "आज बीजापुर ज़िला के तीमापुरम CRPF कैंप से  हम ऑपरेशन के लिए निकले थे ये घटना घटी, बाकी घायल जवानों का इलाज जारी है।"



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बघेल ने घटना में शहीद तिर्की के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 



मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।



छत्तीसगढ़ राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बीजापुर जिले में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए असिस्टेंट कमांडर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 



ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के जंगलों में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेट बी एस तिर्की शहीद हो गए। राज्यपाल ने शहीद असिस्टेंट कमांडर के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा जल्द ही होगा।





 ''' बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री एस.बी. तिर्की जी की शहादत का समाचार दुखद है।ईश्वर उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।