मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

द्वारका इलाके के पार्क में लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सेना का पूर्व सुबेदार गिरफ़्तार: पहले दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर जबरन वसूला 5,000 रुपये, फिर किया दुर्व्यवहार

नई दिल्ली: 28 जनवरी को द्वारका इलाके के एक पार्क में एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सेना के एक सेवानिवृत्त जवान को गिरफ़्तार किया गया है, सेवानिवृत्त जवान गुरुग्राम में कुश्ती के कोच ह…

द्वारका इलाके के पार्क में लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सेना का पूर्व सुबेदार गिरफ़्तार: पहले दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर जबरन वसूला 5,000 रुपये, फिर किया दुर्व्यवहार
द्वारका इलाके के पार्क में लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सेना का पूर्व सुबेदार गिरफ़्तार: पहले दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर जबरन वसूला 5,000 रुपये, फिर किया दुर्व्यवहार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  28 जनवरी को द्वारका इलाके के एक पार्क में एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सेना के एक सेवानिवृत्त जवान को गिरफ़्तार किया गया है, सेवानिवृत्त जवान गुरुग्राम में कुश्ती के कोच हैं| दिल्ली की द्वारका पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो फिलहाल रिटायर्ड जवान गुरुग्राम में कुश्ती कोच है। 



दिल्ली पुलिस ने बताया,'''दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस ने 28 जनवरी को द्वारका के एक पार्क में एक लड़की के साथ यौन शोषण और उसके दोस्त से जबरन वसूली के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।''  पुलिस ने बताया कि द्वारका जिले की कई टीमों ने इस ब्लाइंड केस को सुलझाने के लिए अथक प्रयास किया और अपराधी को पकड़ लिया, जो गुरुग्राम में कुश्ती कोच और एक रिटायर्ड सैन्य कर्मी है।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full



द्वारका के DCP ने बताया,''एक युवती ने FIR दर्ज़ कराई थी कि वे एक युवक के साथ पार्क में बैठी थी तभी एक युवक वहां आया और खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर उससे 5,000 रुपए लिए, इसके बाद युवती के साथ मौजुद युवक को वहां से भेज दिया। उसने युवती के साथ दुर्व्यवहार करने की भी कोशिश की|


https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore



दिल्ली पुलिस के द्वारका DCP शंकर चौधरी ने बताया,''युवती किसी तरह वहां से भाग निकली। मामले का संज्ञान लेते हुए 600 लोगों की टीम ने 753 CCTV फूटेज की शिनाख़्त की जिसमें एक साल पहले हमारे कांस्टेबल ने आरोपी की जांच के दौरान RC की थी| जिसके आधार पर हमने राजेश कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। राजेश कुमार पेशे से रेस्लिंग का कोच है और सेना का पूर्व सुबेदार रह चुका है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह क़बूल किया है|


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-a-separate-manifesto-for-women


पुलिस के मुताबिक ,'' बीती 28 जनवरी को एक लड़की द्वारका इलाके के एक पार्क में अपने दोस्त के साथ बैठी हुई थी| तभी शख्स (आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार राजेश कुमार ) आया और खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर उसने पीड़ित के दोस्त से कहा कि वो गलत काम कर रहे हैं इसलिए उन्हें थाने चलना पड़ेगा| 



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise



जब लड़की ने इसका विरोध किया तो वो उसके दोस्त का आधार कार्ड चेक करने लगा| इसके बाद उसने पीड़िता के दोस्त की पिटाई की और उससे 11 हज़ार रुपये देने को कहा| जब लड़के ने कहा कि उसके पास नगद पैसा नहीं है तो आरोपी ने कहा कि पास के मॉल से जाकर पैसा निकाल लाओ| इसी बीच आरोपी ने लड़की को थाने ले जाने के बहाने उसके साथ गलत काम किया| सूबेदार ने लड़की पर  सेक्स वर्कर होने का आरोप भी लगाया और फिर पीड़िता के दोस्त से 5 हज़ार रुपये भी लिए|  पीड़िता इस घटना से इतनी घबराई हुई थी कि अपने साथ हुई वारदात की जानकारी 3 फरवरी को पुलिस को दी| मामले की जानकारी जैसे ही द्वारका जिला पुलिस को मिली तो मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


इस केस को सुलझाने में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब द्वारका जिले के एक पुलिसकर्मी ने अपने अधिकारियों को यह बताया कि तकरीबन 1 साल पहले चेकिंग के दौरान उसने एक कार चालक शख्स के आईकार्ड की फोटो ली थी और उस आईकार्ड के मालिक और इस केस के आरोपी का हुलिया एक जैसा है| पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू की और वह फुटेज तकरीबन पुलिस ने 750 से ज्यादा रेहड़ी पटरी वालों और सिक्योरिटी गार्ड्स को दिखाई| तब एक नारियल पानी बेचने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी को एक कार में इस इलाके में घूमते हुए देखा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया|



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।