बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए हमले के दौरान नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को रिहा किया गया| कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने के बाद बीजापुर लाया गया। राकेश्वर सिंह जंगल के रास्ते वापस लौटे हैं। उनके वापस आने पर उन्हें बीजापुर सीआरपीएफ कैंप ले जाया गया।
कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने पर बीजापुर के SP ने कहा कि,''जैसे ही हमें पता चला कि हमारा एक जवान नक्सलियों के कब्जें में हैं, उसी वक्त हमने उन्हें छुड़ाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। अभी डॉक्टर राकेश्वर सिंह मन्हास की चिकित्सा जांच कर रहे हैं|
3 अप्रैल को बीजापुर हमले के दौरान नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए कोबरा जवान को छोड़े जाने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी मीनू मन्हास ने बताया, "मैं भगवान का, केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार का, मीडिया और सेना का धन्यवाद करती हूं। आज मेरी जिन्दगी में सबसे खुशी का दिन है।"
राकेश्वर सिंह मन्हास की मां कुंती देवी ने कहा कि,'' हम बहुत ज्यादा खुश हैं। जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं उनका भी धन्यवाद करती हूं। भगवान का भी धन्यवाद करती हूं। जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था परन्तु विश्वास नहीं हो रहा था|