बिजनौर: यूपी सरकार चाहे जितने जतन कर ले फिर भी दुष्कर्म जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी ही एक घटना बिजनौर जिले के थाना अफजलगढ क्षेत्रान्तर्गत से सामने आयी है जहां घर में घुसकर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का किया गया| अफजलगढ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के रहने वाले युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला|
जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले के अफजलगढ थाना क्षेत्र में पड़ोस के रहने वाले युवक ने घर में अकेला पाकर बच्ची को बाथरूम में ले जाकर से उसके बलात्कार किया। लड़की के परिजन घर पहुंचे तो लड़की ने घटना के बारे में बताया| तब परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक,'' पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा थाना अफजलगढ पर लिखित तहरीर दी कि बुधवार 14.07.2021 को समय करीब 15.00 बजे उसकी पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष घर पर अकेली थी। पड़ोस के ही चिंटु उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र बाबू प्रशादी द्वारा उसकी पुत्री को घर पर अकेला देखकर दीवार से उनके घर की छत पर कूदकर बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ।
पुलिस ने बताया,''परिजनों के तहरीर के आधार पर थाना अफजलगढ पर मु0अ0सं0 195/21 धारा-376 भादवि व धारा-3/4 पॉक्सो अधि0 बनाम चिंटु उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। दोनो पक्ष सजातीय (अनुसुचित जाति) एवं पडोसी है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है।