मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, पोखरण से ISI का एजेंट और आगरा में तैनात जवान गिरफ़्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और मिलिट्री इंटेलीजेंस की मदद से पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी को सेना की गोपनीय जानकारी मुहैया करवाने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है| इसमें सेना का एक जवान भी गि…

पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, पोखरण से ISI का एजेंट और आगरा में तैनात जवान गिरफ़्तार
पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, पोखरण से ISI का एजेंट और आगरा में तैनात जवान गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और मिलिट्री इंटेलीजेंस की मदद से पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी को सेना की गोपनीय जानकारी मुहैया करवाने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है| इसमें सेना का एक जवान भी गिरफ्तार हुआ है| इस मामले में सबसे पहले राजस्थान के पोखरण से हबीबुर रहमान की गिरफ्तारी हुई|



दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP क्राइम प्रवीर रंजन ने बताया कि,''क्राइम ब्रांच ने ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जो सेना के दस्तावेजों को दूसरे देशों को जासूसों के जरिए भेज रहे थे। राजस्थान के पोखरण में क्राइम ब्रांच ने 41 वर्षीय हबीबुर रहमान के घर छापा मारा और वहां सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज मिले|



दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP क्राइम ने बताया कि,''हमने हबीबुर को गिरफ़्तार किया। हबीबुर भारतीय सेना में सप्लाई कांट्रेक्टर है। हबीबुर ने पूछताछ में बताया कि सेना का एक जवान परमजीत आगरा में तैनात था वह हबीबुर से मिला हुआ था। हबीबुर ने परमजीत को सुरक्षा से जुड़े गुप्त दस्तावेज देने की बात कही|



हबीबुर के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते हैं। यह पहले पाकिस्तान जा चुका है। उसी दौरान हबीबुर पाकिस्तान की एजेंसियों के संपर्क में आया|



प्रवीर रंजन ने बताया,''परमजीत को सेना की गुप्त जानकारी देने के लिए हबीबुर की तरफ से हवाला के जरिए पैसे दिए गए। हमने इनके बैंक अकाउंट सीज किए और पता चला कि इन्हें इनके हैंडलरों के जरिए पैसे दिए गए। परमजीत भी गिरफ़्तार हो गया है। मामले में जांच अभी जारी है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।