मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बीरभूम के शांतिनिकेतन में छत पर मिला बच्चे का शव: शांतिनिकेतन पहुंची भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन , बोलीं-राजनीति करने नहीं आई हूं...

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम के शांतिनिकेतन में नाबालिग बच्चे की मृत्यु के विरोध में स्थानीय लोगों ने भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी काफिले को रोककर प्रदर्शन किया। मंगलवार, 20 सितंबर को शांतिनिकेतन थाना…

बीरभूम के शांतिनिकेतन में छत पर मिला बच्चे का शव: शांतिनिकेतन पहुंची भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन , बोलीं-राजनीति करने नहीं आई हूं...
बीरभूम के शांतिनिकेतन में छत पर मिला बच्चे का शव: शांतिनिकेतन पहुंची भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन , बोलीं-राजनीति करने नहीं आई हूं... | फ़ोटो: TVL News

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम के शांतिनिकेतन में नाबालिग बच्चे की मृत्यु के विरोध में स्थानीय लोगों ने भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी काफिले को रोककर प्रदर्शन किया।  मंगलवार, 20 सितंबर को शांतिनिकेतन थाना अंतर्गत एक मकान की छत से एक नाबालिग बच्चे का शव बरामद किया गया था।


भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, मैं यहां राजनीति करने नहीं आई हूं, यह सही नहीं है। जिस बच्चे की मृत्यु हुई है मैं उसके लिए यहां आई हूं। आज यह बच्चा था कल शायद कोई और हो|



 बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना अंतर्गत मंगलवार को एक घर की छत से पांच साल के बच्चे का शव बरामद किया गया। इसके बाद  घटना के खिलाफ लोगों ने मकान में तोड़-फोड़ और आगजनी  कर विरोध प्रदर्शन किया। 



बीरभूम के SP नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा,एक महिला (जिसके के घर से शव मिला) को हिरासत में लिया गया है। इसके पीछे क्या उद्देश्य है इसकी जांच की जा रही है। गांव के लोगों से निवेदन है कि शांति बनाए रखें|



स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चा रविवार को मोलडांगा गांव से लापता हो गया था। जो कि शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र में आता है। बच्चे के लापता होने के बाद से ही गांव के लोग इधर-उधर देखने में लगे थे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इस बीच पड़ोसी के घर से दुर्गंध आ रही थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। सूचना देने के बाद खोजबीन की और शव उसके घर की छत पर एक प्लास्टिक की थैली में मिला। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।