कोच्चि: Bharat Jodo Yatra Day 14: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत कोच्चि (केरल) से की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत केरल के कोच्चि से हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 21 सितंबर को कुंबलम टोल प्लाजा पर समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा की शुरुआत की।श्री गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरु समाधि दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्होंने मदावना जंक्शन से रैली की शुरुआत की।
इस दौरान सचिन पायलट, वी.डी. सतीसन, रमेश चेन्नीथला, बेनी बहनन, कोडिकुन्निल सुरेश, हिबी ईडन, और के. बाबू, एम. एम. हसन, और उमा थॉमस आदि। केपीसीसी अध्यक्ष के. सुधाकरन और के. मुरलीधरन भी शामिल थे|
भारत जोड़ो यात्रा कलामास्सेरी में संपन्न हुई जहां उन्होंने (राहुल गांधी) सामाजिक-सांस्कृतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत की। श्री गांधी ने कोच्चि में ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। श्री गांधी शाम को अलुवा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।