मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कुदरहा में नाग पंचमी पर गूंजा बिरहा, कलाकारों ने बांधा समां, देर रात तक झूमते रहे श्रोता

कुदरहा (बस्ती)।नाग पंचमी के शुभ अवसर पर कुदरहा विकास क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को एक भव्य बिरहा संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को लोकसंगीत के रंग में रंग दिया। का…

कुदरहा में नाग पंचमी पर गूंजा बिरहा, कलाकारों ने बांधा समां, देर रात तक झूमते रहे श्रोता
कुदरहा में नाग पंचमी पर गूंजा बिरहा, कलाकारों ने बांधा समां, देर रात तक झूमते रहे श्रोता — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती)।

नाग पंचमी के शुभ अवसर पर कुदरहा विकास क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को एक भव्य बिरहा संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को लोकसंगीत के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के महंत संतराम ने की, जबकि आयोजन महादेवा विधानसभा (311) से विधायक प्रत्याशी तेजा जी के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।


इस सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्र भर से उमड़ी भीड़ ने हजारों की संख्या में शामिल होकर लोककला के प्रति अपनी गहरी आस्था और प्रेम का परिचय दिया। मंच पर बिरहा जगत के तीन दिग्गज — कपिल देव यादव, जंगी नाथ यादव, और सचिन कन्नौजिया — ने जैसे ही प्रस्तुति शुरू की, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और शोर से गूंज उठा। उनके एक से बढ़कर एक दमदार और भावनात्मक गीतों ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।


कार्यक्रम की सफलता के पीछे सुदीप कुमार, राजमणि चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी, अरविंद तिवारी, हरिओम मिश्रा, विजय, पवन यादव, बृजेश यादव और दीन मोहम्मद का विशेष योगदान रहा। इन सभी की सक्रिय भागीदारी और प्रयासों से यह आयोजन न सिर्फ भव्य रहा बल्कि अनुकरणीय भी बन गया।


इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को ग्रामीणों और सांस्कृतिक प्रेमियों ने लोकपरंपरा को जीवित रखने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए मांग की कि यह आयोजन हर वर्ष नियमित रूप से किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी जड़ों से जुड़ी रहें।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।