मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : भाजपाइयों ने अम्बेडकर जयंती पर बुद्ध बिहार पहुंच कर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उनके सम्मान में पूरे देश में आज घोषित "सम्मान अभियान" के अंतर्गत प्रातः काल ही समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सु…

बस्ती न्यूज़ : भाजपाइयों ने अम्बेडकर जयंती पर बुद्ध बिहार पहुंच कर अर्पित किया श्रद्धा सुमन
बस्ती न्यूज़ : भाजपाइयों ने अम्बेडकर जयंती पर बुद्ध बिहार पहुंच कर अर्पित किया श्रद्धा सुमन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उनके सम्मान में पूरे देश में आज घोषित "सम्मान अभियान" के अंतर्गत प्रातः काल ही समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने हर्रैया स्थिति बुद्ध बिहार पहुंच कर भगवान बुद्ध व डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के विषय में बोलते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि डाक्टर भीमराव अम्बेडकर किसी वर्ग विशेष के नहीं अपितु समाज के हर शोषित वंचित के मसीहा थे उनका मानना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचे किन्तु वोट की राजनीति में कुछ लोग उन्हें वर्ग विशेष तक सीमित रखने का कुचक्र रचते हैं


भाजपा सदैव पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व डाक्टर अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलकर सर्व समाज के उत्थान हेतु काम करती है अन्तोदय कार्ड से लेकर आवास, शौचालय,गैस सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड,नि: शुल्क राशन जैसी योजनाएं बिना भेदभाव के लागू करते हुए हमारी सरकार ने सबके मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा हमारे सभी महापुरुष हमारे आदर्श व पथ-प्रदर्शक हैं इन्हें जातियों में सीमित करना विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह,विमलेंद्र सिंह, शक्ति दीप पाठक,राजीव पाण्डेय, दिनेश तिवारी,अतुल तिवारी,सुनील बौद्ध, अर्जुन बौद्ध, विकास गौड,संजय कनौजिया, अर्जुन निषाद,बनवारी चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।