मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा: 'टेस्टीमनी ऑफ एना' सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म, 'सूरारई पोट्रु' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार; अनुराग ठाकुर ने सभी विजेताओं को दी बधाई

नई दिल्ली: 68th National Film Awards: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी ने आज साल 2020 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस घोषणा से पहले अध्यक्ष और अन्य जूरी सदस्यों ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण…

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा: 'टेस्टीमनी ऑफ एना' सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म, 'सूरारई पोट्रु' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार; अनुराग ठाकुर ने सभी विजेताओं को दी बधाई
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा: 'टेस्टीमनी ऑफ एना' सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म, 'सूरारई पोट्रु' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार; अनुराग ठाकुर ने सभी विजेताओं को दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 68th National Film Awards: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी ने आज साल 2020 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस घोषणा से पहले अध्यक्ष और अन्य जूरी सदस्यों ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें विजेताओं की सूची सौंपी। ठाकुर ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि कोविड महामारी के कारण साल 2020 फिल्मों के लिए ख़ास तौर पर मुश्किल साल रहा था, फिर भी इन नामांकनों में कुछ बहुत अद्भुत फ़िल्में देखने को मिली हैं। मंत्री महोदय ने जूरी का भी धन्यवाद किया जिन्होंने पूरी लगन के साथ इन प्रविष्टियों को देखा और इनमें से पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ को चुना। 



इन पुरस्कारों की घोषणा गैर-फीचर जूरी के अध्यक्ष चित्रार्थ सिंह, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के अध्यक्ष अनंत विजय, और फीचर फिल्म जूरी (सदस्य- केंद्रीय पैनल) के धर्म गुलाटी द्वारा सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव नीरजा शेखर की उपस्थिति में की गई। इस जूरी में भारतीय सिने जगत के प्रख्यात फिल्मकार और फिल्मी हस्तियां शामिल थीं।



मध्य प्रदेश ने इस दौरान फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य यानी मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार जीता जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ। किश्वर देसाई की 'द लॉन्गेस्ट किस' ने संबंधित वर्ष के लिए सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार जीता, वहीं मलयालम पुस्तक 'एम टी अनुभवनगलुड पुष्टकम' और ओडिया पुस्तक 'काली पाइन कलीरा सिनेमा' को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ।



अजय देवगन और सूर्या को मिला 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार, अपर्णा बालमुरली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार


सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'सूरारई पोट्रु' को मिला है। 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने संपूर्ण मनोरंजन यानी होलसम एंटरटेनमेंट प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता।



2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार 'सूरारई पोट्रु' के लिए सूर्या और हिंदी फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए अजय देवगन ने साझा किया। मनोज मुंतशिर ने हिंदी फिल्म 'साइना' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।