मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर में बीजेपी पार्षद के भतीजे की हत्या: घर से बुलाकर मारी गोली, फिर ईंट से कुंचला सिर

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा में गुरुवार रात को आरोपियों ने बीजेपी पार्षद के भतीजे वि…

कानपुर में बीजेपी पार्षद के भतीजे की हत्या: घर से बुलाकर मारी गोली, फिर ईंट से कुंचला सिर
कानपुर में बीजेपी पार्षद के भतीजे की हत्या: घर से बुलाकर मारी गोली, फिर ईंट से कुंचला सिर | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा में गुरुवार रात को आरोपियों ने बीजेपी पार्षद के भतीजे विशाल उर्फ अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक,'पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।



युवक की हत्या उसके ही सगे ताऊ के लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की है| आरोपियों ने घर से थोड़ी दूर ले जाकर अर्जुन (20) को गोली मार दी। इसके बाद ईंट से सिर कुचल दिया। परिजनों ने ताऊ के बेटे विकास, सोनू, शैलेंद्र व राजेंद्र पर हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। 



भाजपा पार्षद विजय निषाद के भाई सुनील निषाद और पड़ोसी हरिश्चंद के परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था| गुरुवार रात को हरिश्चंद्र के बेटे विकास ने अर्जुन को घर से बुलाकर साथ ले गया| 



घर से थोड़ी दूर सुखाई पुरवा के पास ले जाकर विकास ने अपने साथियों शैलेंद्र उर्फ सनी, राहुल सहित दर्जनभर दोस्तों के साथ अर्जुन को घेर लिया। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पहले जमकर पीटा। इसके बाद गोली मार दी। और ईंट से सिर कुचल दिया।



पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी का घर अगल-बगल है। तनाव को देखते हुए घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।



विशाल उर्फ अर्जुन की गोली मारकर हत्या करने के सम्बन्ध में कानपुर नगर (पश्चिम) अतिरिक्त डीसीपी ने बताया कि,''कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा में गुरुवार रात 10.30 बजे सगे ताऊ के लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके घर गया था, फिर उसको (विशाल उर्फ अर्जुन) बाहर बुलाकर लगाया,  घर से थोड़ी दूर ले जाकर "पारिवारिक रंजिश'' में उसे गोली मार दिया| सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस,  घायल युवक को ले जाया गया , जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



मृतक पिता की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। अतिरिक्त डीसीपी ने बताया कि,''मृतक (विशाल उर्फ अर्जुन) का आपराधिक इतिहास भी, कल्यानपुर थाने में उसके खिलाफ 6 मुक़दमे  में दर्ज है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।