नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों में कई सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार भी इसकी चपेट में आ गए हैं। एक्टर अक्षय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी है।
अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वो जरूर अपना टेस्ट करवा लें। जल्दी ही वापस आऊंगा।'
बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई सितारे कोविड की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कई सेलेब्स ने कोरोना को मात भी दे दी है। अक्षय कुमार से पहले आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मिलिंद सोमन, आमिर खान, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, रमेश तौरानी, बप्पी लाहिड़ी और सतीश कौशिक सहित कई सितारे शामिल हैं।