अमता: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के अमता में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा।योगी ने कहा कि,''प्रशासन ने इस मैदान की अनुमति नहीं दी। यहां से 10 किलोमीटर दूर हमारा हेलीपैड बनाया गया। TMC ने मैदान और हेलीपैड बंधक बना दिया। इनकी बंधक बनाने की जो प्रवृत्ति है 2 मई के बाद उन सब की वसूली हो जाएगी|
पश्चिम बंगाल के अमता में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'बहन-बेटियों के सुरक्षा की व्यवस्था होगी। जो शोहदे आज बहन- बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का काम कर रहे हैं, भाजपा की सरकार आने दीजिए आप देखना इनकी क्या दुर्गति होती है। टीएमसी इस पर चुप रहती है। भाजपा की सरकार आने दीजिए ये गुंडे कहीं नजर नहीं आएंगे|
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे और बंगाल में भाजपा सरकार बनने की घोषणा होते ही टीएमसी के गुंडों की वही दुर्गति होगी जो उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के पहले गुंडागर्दी करने वालों की हो गई है। युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ दीदी नहीं हैं। उनकी सहानुभूति केवल गुंडागर्दी करने वालों के साथ है। ममता दीदी की रुचि विकास में नहीं है।
पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। बंगाल में तीसरे चरण के लिए तीन जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान होना है। राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान होना है। इसमें से दो चरणों का मतदान हो चुका है।