मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुंबई: खालापुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार, आईं मामूली चोटें; अपोलो अस्पताल में भर्ती

मुंबई: मुंबई में खालापुर टोल प्लाजा के पास अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। उन्हें मामूली चोटें आईं। उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स की टीम के मुताबि…

मुंबई: खालापुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार, आईं मामूली चोटें; अपोलो अस्पताल में भर्ती
मुंबई: खालापुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार, आईं मामूली चोटें; अपोलो अस्पताल में भर्ती | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मुंबई में खालापुर टोल प्लाजा के पास अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। उन्हें मामूली चोटें आईं। उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।  डॉक्टर्स की टीम के मुताबिक एक्ट्रेस की हालत स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही FIR दर्ज करेगी। मलाइका अरोड़ा के एक करीबी दोस्त ने बताया कि मलाइका को टांके आए हैं। वह अब ठीक महसूस कर रही हैं। हालांकि, वह इस एक्सीडेंट से थोड़े शॉक में हैं। उन्हें सिर पर कुछ ज्यादा चोट नहीं आई है, क्योंकि उनके सिर के पास कुशन रखा हुआ था।



अपोलो अस्पताल ने बताया,''अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के माथे पर मामूली चोटें आईं हैं। उनका सीटी स्कैन हो गया है और वे फिलहाल ठीक है। अभिनेत्री को रात भर निगरानी में रखा जाएगा और कल सुबह उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी|



वहीँ खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। “दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी पर हुई जो एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए और तीनों वाहनों को नुकसान हुआ है। दुर्घटना के तुरंत बाद मोटर चालक भाग गए और इसलिए किस तरह की चोटें आई हैं ये स्पष्ट नहीं है। हमें बताया गया है कि सभी को बहुत मामूली चोटें आई हैं।



खोपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक हरेश कालसेकर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, बाद में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हमें तीनों कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गए हैं और अब हम मालिकों से संपर्क कर समझेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था। वर्तमान में हमने घटना का उल्लेख किया है और दुर्घटना कैसे हुई और किसकी गलती थी, इसकी जांच के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गुड़ी पाड़वा के अवसर पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था। जिसके चलते पुणे से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अनेक कार्यकर्ता मुंबई आए थे। इन कार्यकर्ताओं की वजह से मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर काफी ट्रैफिक हो गया। इस बीच खालापुर टोल नाके के पास अचानक तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसी में एक स्विफ्ट कार मलाइका अरोड़ा की गाड़ी से भी टकरा गई जिसके चलते मलाइका अरोड़ा जख्मी हो गईं




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।