मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

करौली में बवाल: नव वर्ष पर निकली बाइक रैली पथराव से भड़की हिंसा, आगजनी...बाइकों में लगाई आग, कर्फ्यू; सख़्त कार्रवाई के निर्देश

जयपुर: राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव की घटना सामने आई है। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुका…

करौली में बवाल: नव वर्ष पर निकली बाइक रैली पथराव से भड़की हिंसा, आगजनी...बाइकों में लगाई आग, कर्फ्यू; सख़्त कार्रवाई के निर्देश
करौली में बवाल: नव वर्ष पर निकली बाइक रैली पथराव से भड़की हिंसा, आगजनी...बाइकों में लगाई आग, कर्फ्यू; सख़्त कार्रवाई के निर्देश | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव की घटना सामने आई है। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर फैल रहीं अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। 



अब तक पुलिसकर्मियों सहित 43 लोगों के घायल हो गए हैं, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल पहुंचे घायलों के शरीर पर चाकू के निशान हैं।   तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने 3 अप्रैल रात 12 बजे तक जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी कर दिए। कलेक्टर ने कहा- SP ने तनाव के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से माहौल बिगड़ने की आशंका जताई थी।



राजस्थान के करौली में हुई हिंसक घटना पर भरतपुर के IG प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कहा,''इसमें जितने भी दोषी हैं, उसमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी आ गए हैं। सभी को तैनात किया जा रहा है|



बड़ी संख्या में अफसर और पुलिसकर्मी तैनात

करौली में बिगड़े हालात काबू में करने के लिए प्रशासन की ओर से 50 पुलिस अधिकारी और 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एडीजी संजीब नार्झरी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश और एसपी मृदुल कछवाहा, आईजी भरतपुर प्रफुल कुमार खमेसरा और आईजी कानून व्यवस्था भरत मीणा मौके पर मौजूद हैं और हालात जल्द से जल्द काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। घुमरिया ने बताया कि अब तक हिंसा में शामिल करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। 




शांति बनाए रखें एवं क़ानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंCM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''करौली में हुई घटना को लेकर DG पुलिस से बात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। मैं आमजन से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं क़ानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें|



 सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

राजस्थान के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) हवा सिंह घुमरिया ने कहा,'''करौली में बाजार से एक बाइक रैली निकल रही थी, जिस दौरान उसपर पथराव हुआ है, आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। दो दर्जन के लगभग लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है जिसे जयपुर रेफर किया गया है| घटना के तुरंत बाद IG भरतपुर और IG लॉ एंड ऑर्डर करौली पहुंच गए हैं। बाहर से लगभग 600 पुलिसकर्मी करौली के लिए रवाना किए गए हैं। करौली में कर्फ्यू लागू किया गया है। सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं|



शांति और सद्भावना बिगड़ने न दें: CM की अपील

'करोली घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शनिवार देर रात,'' कहा,''मैने मामले को लेकर पुलिस से बात की है और पुलिस प्रशासन लगा हुआ है वहां पर। लेकिन जनता, जनता होती है जब सभी वर्गों के लोग आगे आएंगे तब शांति व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग मिलता है और हम कामयाब होते हैं|  मैं जनता से भी अपील करना चाहूंगा कि हमारे प्रदेश की परंपरा रही है शांति और सद्भावना की तो उसे बिगड़ने नहीं दें, तभी हम राजस्थान को आगे ले जा पाएंगे|



सीएम ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीजी पुलिस से बात कर घटना की जानकारी ली है। उन्होंने पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की अपील भी की है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।