मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Ajay Devgn vs Kiccha Sudeep: हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है बयान पर अजय देवगन ने कहा -तो अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में क्यूँ रिलीज़ करते हैं?, तो किच्चा सुदीप बोले - क्या हम भारत के नहीं हैं

नई दिल्ली: हिन्दी भाषा को लेकर एक बार फिर से जंग छिड़ चुकी है। इस बार बहस बॉलिवुड अभिनेता अजय देवगन और साउथ सिनेमा के स्टार किच्चा सुदीप के बीच हो गई है। किच्चा सुदीप ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हिन्…

Ajay Devgn vs Kiccha Sudeep: हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है बयान पर अजय देवगन ने कहा -तो अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में क्यूँ रिलीज़ करते हैं?, तो किच्चा सुदीप बोले - क्या हम भारत के नहीं हैं
Ajay Devgn vs Kiccha Sudeep: हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है बयान पर अजय देवगन ने कहा -तो अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में क्यूँ रिलीज़ करते हैं?, तो किच्चा सुदीप बोले - क्या हम भारत के नहीं हैं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: हिन्दी भाषा को लेकर एक बार फिर से जंग छिड़ चुकी है। इस बार बहस बॉलिवुड अभिनेता अजय देवगन और साउथ सिनेमा के स्टार किच्चा सुदीप  के बीच हो गई है। किच्चा सुदीप ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है। सुदीप की इन्हीं बातों पर अजय देवगन ने ट्विटर पर जवाब दिया और कहा- हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। इतना ही नहीं अजय देवगन ने उनसे यह भी सवाल किया कि आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज़ करते हैं? इसके बाद दोनों के बीच ट्विटर पर तीखी बहस शुरू हो गई है। अजय देवगन की इन बातों पर किच्चा ने भी जवाब दिया है। 




अगर हिंदी 'राष्ट्रीय भाषा नहीं' तो अपनी मातृभाषा की फिल्मों को 'हिंदी' में डब करके क्यूं रिलीज करते हैं?

अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, "किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।"



अजय देवगन के जवाब में किच्चा सुदीप....

अजय देवगन के जवाब पर किच्चा सुदीप ने लिखा, "सर, जिस कॉन्टेक्स्ट में मैंने वह बात कही, मुझे लगता है कि मेरी उस बात को बहुत अलग तरीके से पेश किया गया है। शायद मैं अपनी बात को बेहतर ढंग से आपके सामने तभी रख सकता हूं, जब मैं आपसे मिलूंगा। मेरा कहने का मतलब यह नहीं था कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाऊं, उत्तेजित करूं या फिर किसी विवाद को बढ़ावा दूं। मैं ऐसा क्यों करूंगा सर।"



किच्चा सुदीप ने कमेंट में आगे लिखा, "मैं अपने देश की हर भाषा की इज्जत करता हूं। मैं इस टॉपिक को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह यहीं खत्म हो जाए। जैसा कि मैंने कहा कि मेरे कहने का मतलब वह नहीं था, जो समझा जा रहा है। आपको ढेर सारा प्यार। उम्मीद करता हूं कि आपसे मैं जल्द ही मिलूंगा।"



क्या होता जो कन्नड़ में जवाब देता

इसके बाद एक दूसरी पोस्ट में सुदीप ने लिखा, "और अजय सर, आपने जो टेक्स्ट हिंदी में भेजा है, वह मुझे समझ में आ गया। केवल इसलिए कि हम सभी ने हिंदी का सम्मान किया है, प्यार किया और सीखा है। नो ऑफेंस(offense)  सर, लेकिन सोच रहा था कि अगर मेरी प्रतिक्रिया कन्नड़ में टाइप की गई तो क्या स्थिति होगी। क्या हम भी भारत के नहीं हैं सर।"



गलतफहमी दूर करने के लिए धन्यवाद....

सुदीप के पोस्ट के जवाब में अजय ने लिखा, "हाय सुदीप, तुम एक दोस्त हो। गलतफहमी दूर करने के लिए धन्यवाद। मैंने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री को एक रूप में ही देखा है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारी भाषा का भी सम्मान करेगा। शायद, ट्रांसलेशन में कुछ मिसिंग था।"



."ट्रांसलेशन और इंटरप्रिटेशंस सिर्फ पर्सपेक्टिव हैं सर

इसके जवाब में किच्चा ने लिखा, "ट्रांसलेशन और इंटरप्रिटेशंस सिर्फ पर्सपेक्टिव हैं सर। पूरे मामले को जाने बिना रिएक्ट नहीं करना चाहिए और यही मायने रखता है। अजय सर मैं आपको दोष नहीं देना चाहता, लेकिन मुझे खुशी होती, अगर मुझे आपसे कुछ क्रिएटिव चीजों पर ट्वीट मिलते। आपको ढेर सारा प्यार।"




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।