नई दिल्ली: मानसिक स्वास्थ्य पर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा,''हमें अपने आप को शांत रखना चाहिए। हमें हमारी जीवन शैली में बदलाव लाने की जरूरत है। हमें भागमदौड़ी को थोड़ा कम करना चाहिए, कुछ सालों तक जब तक हम कोविड से बाहर न आ जाएं|
अक्षय कुमार ने कहा,'' मुझे नहीं पता था कि मुझे PM का इंटरव्यू करने का अवसर मिलेगा। मैं पहले थोड़ा असहज महसूस कर रहा था पर जब मैंने उनसे बात शुरू की उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। PM के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि उन्हें पता है कि खुदको कैसे लोगों के अनुसार ढालना है|
'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म पर अभिनेता ने कहा,'हम बहस का स्वागत करते हैं। मैं काशी गया हूं तो ये सम्राट पृथ्वीराज से संबंधित है। मैं धार्मिक कारणों से नहीं गया, मैं सांस्कृतिक भाव के लिए गया। मैं लोगों को ये बताने गया कि ये हमारी संस्कृति है और ये जरूरी क्यों है|
अक्षय कुमार ने कहा,''पैडमैन के समय मेरी पत्नी ने मुझे सैनिटरी पैड के बारे में बताया, उस व्यक्ति के बारे में बताया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में इन्होंने(चंद्रप्रकाश द्विवेदी) बताया... ज़िंदगी में लोग मिलते रहते हैं जिनसे मुझे चीजें पता चलती हैं
पत्नी ट्विंकल खन्ना के बारे में अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा,''हम एक दूसरे से बहुत अलग हैं। अगर मैं उनसे कुछ पूछता हूं तो वे मुझे सुझाव देती हैं। अगर वे मुझसे पूछती हैं तो मैं उन्हें अपना सुझाव देता हूं। मैं उसके जीवन में हस्तक्षेप नहीं करता, न वे मेरी ज़िंदगी में हस्तक्षेप करती|
पिछली रात जो हुआ वो बहुत दुखद और चौंका देने वाला था: सिंगर केके के निधन पर अक्षय कुमार
गायक कृष्णकुमार कुन्नथ(केके) के निधन पर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा,''वे मेरे करियर का हिस्सा थे, वे मेरी फिल्मों का हिस्सा रहे। एयरलिफ्ट का एक बहुत बड़ा गाना उन्होंने गाया था। पिछली रात जो हुआ वो बहुत दुखद और चौंका देने वाला था|
....इतिहास से कुछ असंगत न करूं:'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी
'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा,''इतिहास में बहुत सारे अलग-अलग दृष्टिकोण हैं जो इसे और अधिक दिलचस्प बनाते हैं। हमने जो फिल्म बनाई है उसमें हमने इस बात का ध्यान रखा है कि लोकप्रिय विचार क्या हैं। मैंने ध्यान रखा है कि मैं इतिहास से कुछ असंगत न करूं|