मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'तांडव' का टीज़र हुआ रिलीज

नई दिल्ली: श्रृंखला अली अब्बास ज़फर द्वारा रचित व निर्देशित एवं हिमांशु किशन मेहरा व अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित, इस 9 भाग की श्रृंखला में शीर्ष कलाकारों की कास्ट में शामिल हैं सैफ अली खान, डिम्पल…

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'तांडव' का टीज़र हुआ रिलीज
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'तांडव' का टीज़र हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: श्रृंखला अली अब्बास ज़फर द्वारा रचित व निर्देशित एवं हिमांशु किशन मेहरा व अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित, इस 9 भाग की श्रृंखला में शीर्ष कलाकारों की कास्ट में शामिल हैं सैफ अली खान, डिम्पल कपाडिया, तिग्मांशु धूलिया एवं सुनील ग्रोवर| 2020 के शानदार कंटेंट लाइन-अप के बाद अमेज़न प्राईम विडियो पूरी तरह से 2021 में प्रवेश के लिए अमेज़न मूल श्रृंखला 'तांडव' के साथ तैयार है जो एक दिलचस्प राजनीतिक ड्रामा है। 



तांडव अली अब्बास जफर द्वारा रचित एवं निर्देशित है जो इस श्रृंखला के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी कर रहे हैं । हिमांशु किशन मेहरा व अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्मित, इस 9 भाग की श्रृंखला में शीर्ष कलाकारों की कास्ट में शामिल हैं सैफ अली खान, डिम्पल कपाडिया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, दीनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमयरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान आयूब, कृतिका कामरा, सराह जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पहूजा एवं शोनाली नागरानी। 




दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राजधानी शहर में सेट 'तांडव दर्शकों को सत्ता के बंद, अराजक गलियारों में ले जायेगा और जोड़-तोड़ व पहेलियों के साथ-साथ उन लोगों के रहस्य को भी उजागर करेगा जो सत्ता व शक्ति पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं । अली अब्बास जफर के साथ तांडव डिम्पल कपाडिया के लिए भी डिजिटल डेब्यू है। साथ ही सैफ अली खान, जिशान आयूव व सुनील ग्रोवर को कभी ना देखे गये अवतारों में प्रस्तुत किया गया है। तांडव का प्रीमीयर 15 जनवरी 2021 को होगा और यह भारत में एवं 200 देशों एवं प्रदेशों के प्राईम सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी।



अमेज़न प्राईम विडियो के भारतीय मूल की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, "2021 में प्रवेश के साथ हम हमारे पहले राजनैतिक ड्रामा, तांडव, को पेश करते हुए अत्यन्त उत्साहित हैं जो सत्ता का एक गहन अन्वेषण है और यह प्रकाश डालता है कि सत्ता के पीछे लोग किस हद तक जा सकते हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में और एक प्रभावशाली कास्ट के साथ जिसमें प्रमुख हैं सैफ, डिम्पल, सुनील और ज़िशान जो एक विशिष्ट अवतार में नज़र आयेंगें हमें विश्वास है कि यह श्रृंखला उन सभी लोगों के लिए विशेष रहेगी जो ऐसा विषय तलाश रहे जो मनोरंजक के साथ दिलचस्प भी हो ।"



इस शो के विषय के बारे में बात करते हुए रचयिता, निर्देशक एवं निर्माता अली अब्बास जफर कहते हैं, "तांडव के द्वारा हम अपने दर्शकों को सत्ता की भूखी दुनिया में ले जा रहे हैं। इस शो को देखने के साथ आप यह अनुभव करेंगे कि कुछ भी सही या गलत नहीं होता या काला या सफेद नहीं होता, सत्ता की दुनिया ग्रे की दुनिया के बारे में है। मेरा मानना है कि यह विषय विश्वसनीय प्रर्दशनों द्वारा समर्थित होगा मैं बहुत खुशनसीब हूं कि इस शो के कई उम्दा दर्जे के कलाकार हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं कि एक रचयिता- निर्देशक के रूप में डिजिटल डोमेन पर मेरा डेब्यू अमेज़न प्राईम विडियो पर होने जा रहा है जो तांडव के मनोरंजक एवं दिलचस्प कहानी को दुनिया भर के लाखों लोगों तक पहुचायेगा।"




तांडव का अमेज़न प्राईम विडियो पर 15 जनवरी 2021 से भारत में एवं 200 देशों एवं प्रदेशों में प्रीमीयर होगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।