मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अश्विनी अय्यर तिवारी ने आज इंडस्ट्री में 5 साल कर लिए है पूरे

नई दिल्ली: पाँच साल पहले 22 अप्रैल को फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' के साथ फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी के काम से हमारा परिचय हुआ था, जिसे देशभर से अपार प्यार और प्रशंसा मिली थी।एक मध्यम वर्गीय से आने वाल…

अश्विनी अय्यर तिवारी ने आज इंडस्ट्री में 5 साल कर लिए है पूरे
अश्विनी अय्यर तिवारी ने आज इंडस्ट्री में 5 साल कर लिए है पूरे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पाँच साल पहले 22 अप्रैल को फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' के साथ फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी के काम से हमारा परिचय हुआ था, जिसे देशभर से अपार प्यार और प्रशंसा मिली थी।



एक मध्यम वर्गीय से आने वाली अश्विनी अय्यर तिवारी ने कई सालों से विज्ञापन की दुनिया में काम करने से ले कर आज देश की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म निर्देशक बनने में का सफ़र तय किया है।



इंडस्ट्री में कोई पूर्व कनेक्शन नहीं होने के कारण, उन्होंने अपना रास्ता खुद ही बनाया है और शुरुआत से ही सफलता हासिल करने में कामयाब रही हैं। निल बट्टे सन्नाटा के बाद, उन्होंने बरेली की बर्फी, जिसमें कृति सनेन, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव थे और कंगना रनौत, ऋचा भड्डा, नीना गुप्ता अभिनीत पंगा जैसी सफल फिल्में दी हैं।



फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया पर पर्दे के पीछे से कुछ तस्वीरें साझा कीं है। वह लिखती हैं,"Restarted with a dream to tell stories that matter to me and keep walking along, uplifting ideas with passion. Emotions that I carry everyday and will stay with me for a lifetime. Been 5 years Nil Battey Sannata released in theatres. #gratitude



#nilbatteysannata #ilovemovies #makeyourownpath #5yearsofnilbatteysannata #misstheatres" 



इतना ही नहीं, अश्विनी उद्योग के कुछ बहु-प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों में से एक हैं जिन्होंने अपने बतौर लेखक अपने पहले उपन्यास 'मैपिंग लव' पर काम किया है, यह एक काल्पनिक स्पेस है, जो बेहद रेयर है।



उन्होंने हाल ही यह घोषणा करते हुए सूचित किया था कि उन्होंने हालिया महामारी की स्थिति को देखते हुए नॉवेल की रिलीज़ को कुछ समय तक टालने के फैसला किया है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।