नई दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ की रंगदारी के मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिल गई है| उन्हें 50 हज़ार के निजी मुचलके पर ज़मानत दी गई है| मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी। आज कोर्ट में मीडिएटर पिंकी ईरानी की भी पेश हुईं|
200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 50,000 रुपए के जमानत बांड पर अदालत द्वारा अंतरिम जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर निकलीं।
आपको बता दें कि₹200 करोड़ की रंगदारी के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अभिनेत्री से 15 घंटे पूछताछ की थी| पिछले हफ्ते, फर्नांडीज से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। यह दूसरी बार था जब अभिनेत्री को मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था।
कुछ एक्ट्रेस और से पूछताछ करनी: विशेष CP, EOW
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा विशेष CP रवींद्र यादव ने आज सोमवार को बताया,' अभी कुछ लोग बचे हैं, कुछ एक्ट्रेस भी बची हैं जिनसे पूछताछ करनी है। जो बात ये बता रही हैं, उनकी बाकी चीजों से पुष्टि कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि 2018 से ये सब चल रहा था, जेल के अंदर से वह(सुकेश चंद्रशेखर) 2-3 साल तक सबको बेवकूफ बनाता रहा|लगता है कि एक्ट्रेस तो ज्यादा हैं, लेकिन शुरूआत में हमने उन्हीं को चेक किया है जिनके ट्रांजेक्शन थे। संभावना है कि और भी बहुत लोग होंगे, अभी हम उन्हीं पर फोकस कर रहे हैं जिनका फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन है|
यह भी पढ़ें: पटियाला कोर्ट ने जैकलिन फर्नांडीस को भेजा समन, 26 सितंबर को पेश होने का आदेश
बता दें कि,'200 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की अदालत ने 31 अगस्त, 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज समन भेजा था| दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी करते हुए 26 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था|
दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और मीडिएटर पिंकी ईरानी से की पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने जैकलीन फर्नांडीस को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले की चार्जशीट में आरोपी बनाया था| ईडी ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म एक्ट्रेस के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट की| यह चार्जशीट प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दायर की गई थी|
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेत्री नोरा फतेही से छह घंटे तक पूछताछ
200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत कुर्क की गई थी| जांज एजेंसी ने धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 36 साल की एक्ट्रेस की 7.12 करोड़ रुपये की संपत्ति और 15 लाख रुपये नकद को कुर्क करने के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया है क्योंकि इसने इन फंड्स को "अपराध की आय" कहा है|
यह भी पढ़ें: सुकेश के गुनाहों के बारे में जानती थी जैकलीन, फिर भी पैसे- महंगे तोहफे लेती रहीं
अभिनेत्री पर आरोप है कि जैकलीन ने चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये के महंगे गिफ्ट्स भी लिए हैं। पिछले साल दिसंबर में इस मामले में पहली चार्जशीट अतिरिक्त सेशन जज प्रवीण सिंह की अदालत में दायर की गई थी।
जैकलीन और मीडिएटर पिंकी ईरानी से पूछताछ: अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलाती थीं ईरानी
बता दें कि इस साल फरवरी में ईडी ने पिंकी ईरानी के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की थी। पिंकी वही हैं जिन्होंने सुकेश की पहचान जैकलीन से कराई थी। आरोप है कि पिंकी ईरानी ही जैकलीन के लिए महंगे तोहफे पसंद करती थी और जब सुकेश कीमत दे देता था तो वह उन्हें जैकलीन को दे देती थी। सुकेश ने कई मॉडल और अभिनेत्रियों पर भी करीब 20 करोड़ रुपये लुटाए थे।