मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जावेद-मोहसिन एक बार फिर सूरज जुमानी और एरिका फर्नांडिस स्टारर रोमांटिक एल्बम 'इश्क हुआ' के साथ हुए हाजिर

नई दिल्ली: जावेद मोहसिन के म्यूजिक लेबल ब्लू ने अब तक पल, बारिश आई है, कभी तुम, ढोल बजा, आई लव दुबई, तेरी भाभी और काली तेरी जैसे कई शानदार गानें दिए है। अब ये जोड़ी अपने म्यूजिक लेबल के एक और खूबसूरत…

जावेद-मोहसिन एक बार फिर सूरज जुमानी और एरिका फर्नांडिस स्टारर रोमांटिक एल्बम 'इश्क हुआ' के साथ हुए हाजिर
जावेद-मोहसिन एक बार फिर सूरज जुमानी और एरिका फर्नांडिस स्टारर रोमांटिक एल्बम 'इश्क हुआ' के साथ हुए हाजिर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  जावेद मोहसिन के म्यूजिक लेबल ब्लू ने अब तक पल, बारिश आई है, कभी तुम, ढोल बजा, आई लव दुबई, तेरी भाभी और काली तेरी जैसे कई शानदार गानें दिए है। अब ये जोड़ी अपने म्यूजिक लेबल के एक और खूबसूरत एल्बम के साथ सभी के वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने की तैयारी में है। इस एल्बल का टाइटल है 'इश्क हुआ'। प्यार के नए रंग और इमोशन्स बिखेरते इस गाने में सूरज जुमानी और एरिका जेनिफर फर्नांडिस की पहले कभी न देखी गई जोड़ी नजर आ रही है।


इस म्यूजिक वीडियो को पंजाब के खूबसूरत शहर में शूट किया गया है। यह गीत एक ऐसे कपल की कहानी को दर्शाता है जो बचपन से एक दूसरे से प्यार करते थे और सालों बाद दोबारा मिलते हैं। गाने में सूरज और एरिका ने एक प्यारी लेकिन एक्स्ट्राऑर्डिनरी लव स्टोरी की कहानी को दर्शाया हैं।


बता दें, सूरज जुमानी इससे पहले "आई लव दुबई" गाने में नजर आ चुके हैं। इस गाने के जरिए उन्होंने दुबई जैसी खूबसूरत जगह को एक शानदार ट्रिब्यूट दिया था। गाने में सानिया मिर्जा, क्रिस गेल समेत कुछ और जाने माने लोकर नाम शामिल थे। सूरज जो फिलहाल अपने एक्टिंग डेब्यू की शूरुआत कर रहे हैं, के काली तेरी गाने को भी दर्शकों ने पसंद किया था।


वहीं इस गाने में नजर आ रहीं एरिका फर्नांडिस टीवी इंडस्ट्री की एक पापुलर एक्ट्रेस हैं और पहले ही से अपने फैन्स के दिलों में बसी हई हैं।


इश्क हुआ के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए कंपोजर मोहसिन ने कहा कि ये इतना शानदार गीत है कि इसे बनाने के दौरान हमाने काफी अच्छा समय बिताया था और हमारा मानना है कि यह इस वेलेंटाइन डे को और भी यादगार बना देगा।


कंपोजर जावेद का कहते हैं, "इश्क हुआ हम सभी के लिए एक बहुत ही खास है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस गाने को लेकर ऐसा ही महसूस करेंगे।"


एक्टर सूरज ने कहा, 'इश्क हुआ' की शूटिंग का मेरा अनुभव शानदार रहा है। एरिका और पूरी टीम बेहतरीन थी। मैं दर्शकों से हमारी रोमांटिक म्यूजिकल स्टोरी देखने की गुजारिश करना चाहता हूं।"


तो जावेद-मोहसिन द्वारा कंपोज्ड, दानिश साबरी द्वारा लिखित, जावेद अली और आकृति मेहरा द्वारा गाया गया, द्रुवाल पटेल द्वारा निर्देशित और रविंदर सोनी द्वारा निर्मित इश्क हुआ के साथ ढेर सारें इमोशन्स को महसूस कीजिए और अपने वेलेंटाइन डे को बनाइए और भी खास। यह गाना 10 फरवरी से केवल ब्लू म्यूजिक लेबल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।