पीएम मोदी ने मुंबई में 2 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को किया समर्पित, बोले- यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन को और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। इस मौके…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
पीएम मोदी ने मुंबई में 2 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को किया समर्पित, बोले- यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन को और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे| PM मोदी ने कहा,"आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है।यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है। आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेज़ी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं। अब तक 10 ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं। आज देश के 17 राज्यों के 108 ज़िले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं|
उन्होने कहा,"भारत के इतिहास में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपए सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से लिए रखे हैं।यह 9 साल की तुलना में 5 गुना अधिक है जिसमें रेलवे का हिस्सा 2.5 लाख करोड़ है। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार के डबल प्रयासों से महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी और तेज़ी से आधुनिक बनेगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।