नई दिल्ली: भारत में एक बार बार फिर से बढ़ते कोरोना के बढ़ते मामले देखने को मिल रहे हैं। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में अधिक देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर में बॉलीवुड में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है| बॉलीवुड सेलेब्स की चिंताए भी बढ़ती जा रही | इस बीच करीना कपूर खान का मास्क चर्चा का विषय बना हुआ है|
एक्ट्रेस ने मास्क पहन अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की| करीना ने काले रंग का Louis Vuitton का मास्क पहना है| एक्ट्रेस अब अपने मास्क को लेकर चर्चा में हैं |करीना ने जो मास्क पहन रखा है वह Louis Vuitton का है| जिसकी कीमत लगभग 26 हजार रुपये बताई जा रही है|
मास्क पर सफेद कलर का LV सिंबल भी लगा हुआ है| ये मास्क एक सिल्क पाउच के साथ मिलता | इस ब्रांड की वेबसाइट पर अगर आप जाएंगे तो पाएंगे कि इस मास्क की कीमत $355 डॉलर है| भारतीय करेंसी में इस मास्क का मूल्य 25, 994 रुपये है| करीना कपूर खान ने मास्क में अपनी फोटो शेयर करते हुए ळिखा, 'कोई प्रोपेगेंडा नहीं, आप सिर्फ मास्क पहनें|
मंगलवार को अभिनेत्री कटरीना कैफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। अब अभिनेत्री निकिता दत्ता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। निकिता दत्ता ने फिल्म कबीर सिंह में जिया शर्मा का किरदार निभाया था।बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई सितारे कोविड की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कई सेलेब्स ने कोरोना को मात भी दे दी है। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विक्की कौशल, गोविंदा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मिलिंद सोमन, आमिर खान, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, रमेश तौरानी, बप्पी लाहिड़ी और सतीश कौशिक सहित कई सितारे शामिल हैं।