लखनऊ: मऊ के बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस का काफिला पंजाब की रोपड़ जेल से आज सुबह 4:50 बजे जिला बांदा जेल लाई।मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। उसे बैरक नंबर 16 में रखा गया है जो 24 घंटे कैमरे की निगरानी में है| मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। जेल की हर दीवार पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर न मार सके।
मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाए जाने पर यूपी के जेल मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा,''योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य में गुंडे, अपराधी, असामाजिक तत्व डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यूपी उनके लिए एक सुरक्षित ठिकाना नहीं है। अपराधियों में इस तरह का डर होना एक अच्छी बात है|
मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाए जाने पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा,''जो लोग कानून से मजाक करते थे। उनकी उत्तर प्रदेश में वापसी हो चुकी है। जिसने जो किया है वो भरेगा। ये योगी जी की सरकार है। पिछले सपा की सरकार में लोग जेल में फाइव स्टार होटल की सुविधा लेते थे|
अनिल राजभर ने कहा,''उनकी सुरक्षा और उनको कोरोना न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। जेल प्रशासन ने भी प्रोटोकॉल जारी किया है, उसका भी पालन कर रहे हैं। सरकार और न्यायालय के प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है|
मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाए जाने पर यूपी के जेल मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा,''जब से योगी आदित्यनाथ सरकार आई है गुंडे, माफिया और अपराधी भयभीत हैं। उनको लगता है कि UP हमारे लिए सुरक्षित नहीं है। अपराधियों में खौफ होना जरूरी है। सरकार भयमुक्त समाज की स्थापना के संकल्प के साथ आई थी | जय कुमार सिंह ने कहा,''वहां की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए राज्य भर में सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरे आदि लगाए गए हैं। उसे जेल मैनुअल के अनुसार ही जेल में रहना होगा। वह कानून के अनुसार मुकदमे का सामना करेंगे, सरकार की कोई भूमिका नहीं है
पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी के लेने गई यूपी पुलिस की टीम आखिरकार 900 किमी का सफर तय करके बुधवार तड़के 4.30 बजे बांदा जेल पहुंच गई।
पुलिस महानिदेशक जेल आनंद कुमार ने बताया कि,''उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल सुरक्षा टीम मुख्तार अंसारी को आज सुबह 4:50 बजे जिला बांदा जेल लाई। मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। उसे बैरक नंबर 16 में रखा गया है जो 24 घंटे कैमरे की निगरानी में है| पुलिस महानिदेशक जेल आनंद कुमार ने बताया कि,'मेडिकल कॉलेज बांदा के चिकित्सकों की टीम ने मुख्तार अंसारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसे स्वास्थ्य समस्या नहीं बताई गई है। रोपड़ जेल में मुख्तार अंसारी की करोना जांच करने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है इसलिए आज बांदा जेल में उसकी कोरोना जांच कराई जाएगी|