मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह को उनके फोटोशूट विवाद के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए नोटिस दिया जाएगा| 22 अगस्त को तलब किया जाएगा। मुंबई पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची, लेकिन नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वे अभी मुंबई में मौजूद नहीं हैं।
पिछले महीने, रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट खूब वायरल हुआ था| रणवीर सिंह उस फोटोशूट में बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं, जिसके चलते वह कॉन्ट्रोवर्सी और विवादों से भी गए थे|
एक एनजीओ के शख्स ने रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा दी थी| 25 जुलाई, 2022 को न्यूड फोटोशूट कराने के मामले में महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप और भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए में एक एनजीओ ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी| उनकी मांग यह भी थी कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाई जाएं.
इसी सिलसिले में चेंबुर पुलिस रणवीर सिंह के घर पहुंची| लेकिन नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वे अभी मुंबई में मौजूद नहीं हैं। 16 अगस्त तक उन्हें यह नोटिस सौंपना है, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए हैं| घर पर न मिलने के चलते पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई| नोटिस में लिखा है कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी|
सोशल मीडिया पर 'न्यूड' तस्वीरें पोस्ट करने पर एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज