मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

“इससे ज्यादा शर्मनाक...”: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर परिवहन सेवाओं की बदहाली को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर भी महिलाएं भाजपा सरकार की अक्षम्य लापरवा…

“इससे ज्यादा शर्मनाक...”: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर परिवहन सेवाओं की बदहाली को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा
“इससे ज्यादा शर्मनाक...”: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर परिवहन सेवाओं की बदहाली को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर भी महिलाएं भाजपा सरकार  की अक्षम्य लापरवाही और अव्यवस्था की शिकार होने से नहीं बच सकीं। करोड़ो के प्रचार के बावजूद परिवहन सेवाएं बदहाल रहीं। कानून के रक्षक महिला पर भक्षक बनकर टूट पडे़।



अखिलेश यादव ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें भाइयों को राखी बांधने जाती है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को फ्री बस यात्रा का भरोसा दिया था। लेकिन परिवहन विभाग और भाजपा सरकार की नाकामी के चलते महिलाएं घोर अव्यवस्था की शिकार हुई। पर्याप्त संख्या में बसें नहीं चलाई गई। महिलाएं घंटो-घंटो इन्तजार कर जब थक गई तो डग्गामार बसों, ट्रालियों में भरकर गई। बुलंदशहर में तो जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर बैठकर महिलाओं को यात्रा करते देखा गया। सिकंदराबाद, बांदा में महिलाएं सुबह से शाम तक बसों का इंतजार करती रह गई।



 परिवहन सेवाओं की अव्यवस्था से महिलाएं परेशान रहीं तो कानून व्यवस्था के रखवालों के निकम्मेपन के चलते व्यस्त सड़कों पर आवास पशु और सांड घूमते रहे जिनके हमलों से कई परिवारों में त्योहार की खुशी मातम में बदल गई। शिकोहाबाद में सांड से टकराकर वाहन सवार महिला की मृृत्यु हो गई। वह ससुराल से मायके भाई को राखी बांधने जा रही थी। उसके दो बच्चे घायल होकर अस्पताल में है।



पूर्व मुख्यमंत्री अखि??ेश ने कहा कि, नोएडा में भाई को राखी बांधने जा रही 8 वर्ष की मासूम बच्ची की आवारा पशु के हमले से मृत्यु हो गई। नोएडा क्षेत्र में 15 अप्रैल, 28 अप्रैल, 30 मई और 18 जुलाई को भी आवारा पशुओं के हमले में कई जाने जा चुकी हैं पर इन पर कोई नियंत्रण नहीें है। आवारा पशु जनजीवन के लिए खतरा साबित हो रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''मुख्यमंत्री जी बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ के साथ महिलाओं के मान सम्मान पर बड़े-बडे़ बयान देते रहते है पर उनके ही राज में थानों में भी महिलाएं यहां तक कि महिला सिपाही भी सुरक्षित नहीं है। एटा के अलीगंज थाने में तैनात दारोगा ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर खाकी को फिर शर्मसार किया है।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,''सच तो यह है कि भाजपा 0.2 सरकार का प्रशासनतंत्र पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उनकी टीम-9 भी अप्रासंगिक हो चली है। हर तरफ लूट, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, भाजपा की इस सरकार में समाज का हर वर्ग दुःखी है और जल्द से जल्द इससे निजात पाना चाहता है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।