मुंबई: अश्लील फिल्म बनाने के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज गिया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थारप को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।
भिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को अश्लील फिल्में बनाने और मोबाइल एप के जरिए दिखाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा को कल गिरफ़्तार किया गया था जबकि रयान थारप को अश्लील फिल्में बनाने के एक मामले में आज गिरफ़्तार किया गया है।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थारप को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट लाया गया, जहां से राज कुंद्रा और रयान थारप को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।
अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी।अश्लील फिल्म की शूटिंग को लेकर मामला दर्ज किया गया था । मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा था कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड थे।
केंद्रिन नाम की एक कंपनी जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में पब्लिश करती थी।ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें. बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के परिवार के लोग ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे। ये कंपनी सर्वर्स पर मुंबई या भारत के अन्य जगहों पर शूट किए गए अश्लील वीडियो अपलोड करती थी। वी ट्रांसफर के ज़रिए यहां से वीडियो भेजा जाता था
क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा ने इस बिज़नेस में 10 करोड़ रुपये लगाए थे। क्राइम ब्रांच के मुताबिक ये फरवरी में ही साफ हो गया था कि कुंद्रा केंद्रिन कंपनी से जुड़े हुए थे। लेकिन सीधा लिंक नहीं होने से क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई थी। दरअसल उमेश कामत नाम के व्यक्ति गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ी। उसने ही सारा कच्चा चिट्ठा क्राइम ब्रांच के सामने खोला था। सबूत के तौर पर क्राइम ब्रांच को पता चला है कि 8-10 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है। इसके बाद सोमवार को क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को दफ्तर बुलाया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया था| राज पर ना सिर्फ अश्लील फिल्में बनाने बल्कि उन्हें अलग अलग एप्स के जरिए बेचने का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि पोर्नोग्राफी के इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता राज कुंद्रा है, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास कई पर्याप्त सबूत हैं। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।