मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

COVID-19 पर पीएम मोदी की ब्रीफिंग का कांग्रेस और अकाली दल ने किया बहिष्कार, बादल बोले- पहले कृषि कानूनों पर हो चर्चा

नई दिल्ली: कांग्रेस और भाजपा के पूर्व सहयोगी अकाली दल ने मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में को…

COVID-19 पर पीएम मोदी की ब्रीफिंग का कांग्रेस और अकाली दल ने किया बहिष्कार, बादल बोले- पहले कृषि कानूनों पर हो चर्चा
COVID-19 पर पीएम मोदी की ब्रीफिंग का कांग्रेस और अकाली दल ने किया बहिष्कार, बादल बोले- पहले कृषि कानूनों पर हो चर्चा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस और भाजपा के पूर्व सहयोगी अकाली दल ने मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी| जिस पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि,'आज शिरोमणि अकाली दल COVID-19 पर पीएम मोदी की ब्रीफिंग का बहिष्कार करेगा। कृषि मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने के बाद ही इसमें भाग लिया जाएगा|



PM द्वारा कोविड पर बुलाई बैठक पर शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि,'''यह चौकाने वाली बात है कि उन्होंने किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए कोई बैठक नहीं बुलाई। गरीब किसान एक लड़ाई लड़ रहे हैं  और सरकार उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज कर रही है। हम इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे|



PM द्वारा कोविड पर बुलाई बैठक पर राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस बहिष्कार नहीं कर रही है लेकिन हम नहीं जाएंगे क्योंकि हम चाहते हैं कि सेंट्रल हॉल में प्रजेंटेशन हो| सभी सांसदों के सामने प्रजेंटेशन हो ताकि वे अपने क्षेत्र में लोगों को बता सकें|




राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'अगर वह (पीएम मोदी) कोविड पर प्रजेंटेसन देना चाहते हैं, तो उन्हें सांसदों और राज्यसभा सदस्यों को अलग-अलग सेंट्रल हॉल में देना चाहिए| सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कोविड से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने की अनुमति दी जानी चाहिए|



मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''हमने कहा था कि सभी सांसदों को सिर्फ फ्लोर लीडर्स के बजाय सेंट्रल हॉल में बुलाया जाए। सभी से बात की जानी चाहिए। पहले डिस्कसन उसके बाद प्रेजेंटेशन। अगर वे डिस्कसन नहीं चाहते और सभी सांसदों को प्रेजेंटेशन देना है तो सेंट्रल हाल में दें। अगर कोविड की वजह से आप एक ही जगह नहीं बैठा सकते तो 2 दिन कर सकते हैं या सुबह शाम एक दिन में भी कर सकते है| 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।