मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 अक्टूबर 2026

आरएसवीपी मूवीज़ ने कंगना रनौत के जन्मदिन पर आगामी फिल्म 'तेजस' से पहला लुक किया रिलीज़

नई दिल्ली: आज अभिनेत्री कंगना रनौत अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस अवसर को अधिक खास बनाने के लिए, रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज़ ने अपनी अगली फिल्म 'तेजस' से अभिनेत्री का पहला लुक रिलीज़ कर दिया ह…

आरएसवीपी मूवीज़ ने कंगना रनौत के जन्मदिन पर आगामी फिल्म 'तेजस' से पहला लुक किया रिलीज़
आरएसवीपी मूवीज़ ने कंगना रनौत के जन्मदिन पर आगामी फिल्म 'तेजस' से पहला लुक किया रिलीज़ | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: आज अभिनेत्री कंगना रनौत अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस अवसर को अधिक खास बनाने के लिए, रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज़ ने अपनी अगली फिल्म 'तेजस' से अभिनेत्री का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है।


आरएसवीपी मूवीज़ ने अपने हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,"Dear #Tejas,

Spread your wings and soar high, today and always. Airplane Wish you a very happy birthday

@KanganaTeam @



इस लुक में कंगना को एयरफोर्स की वर्दी में मुस्कराते हुए देखा जा सकता है। और, यह निश्चित रूप से टीम की तरफ़ कंगना के लिए एक बर्थडे गिफ़्ट है।


पिछले साल फ़िल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ भारतीय सेना का जश्न मनाने के बाद और पिप्पा नामक अपनी एक अन्य वॉर फिल्म की घोषणा करने के बाद, आरएसवीपी ने हाल ही में दिसंबर महीने से अपनी एयर फोर्स फ़िल्म 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है।



'तेजस' कंगना रनौत द्वारा अभिनीत एक साहसी और बहादुर लड़ाकू पायलट की कहानी है। भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली देश की पहली रक्षा सेना थी। यह फिल्म इस ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है।



गर्व की भावना जगाने के लिए लिखी गयी और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमारे राष्ट्र के युवाओं को प्रेरित करते हुए, इस मिशन बेस्ड फिल्म में हमें कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण कॉम्बैट मिशन से रूबरू करवाया गया है जिन्हें हमारे बल द्वारा आतंकवाद से हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए अंजाम दिया जाता है।



सर्वेश मेवारा द्वारा लिखित और निर्देशित की जाने वाली, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह एक अन्य आरएसवीपी फिल्म है जो सशस्त्र बलों को सलाम करती है और देश को बड़े पैमाने पर प्रेरित करने का लक्ष्य रखती है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।