मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार विधानसभा में हुए भारी बवाल को लेकर लालू यादव का CM नीतीश पर तीखा हमला, कहा- हे उच्च कोटि के RSS के एजेंट तथा कथित CM...

पटना: बिहार विधानसभा में हुए भारी हंगामे को लेकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने CM नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला| लालू यादव ने नीतीश कुमार को RSS का एजेंट बताते हुए कहा,''हे उच्च कोटि…

बिहार विधानसभा में हुए भारी बवाल को लेकर लालू यादव का CM नीतीश पर तीखा हमला, कहा- हे उच्च कोटि के RSS के एजेंट तथा कथित CM...
बिहार विधानसभा में हुए भारी बवाल को लेकर लालू यादव का CM नीतीश पर तीखा हमला, कहा- हे उच्च कोटि के RSS के एजेंट तथा कथित CM... | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार विधानसभा में हुए भारी हंगामे को लेकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने CM नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला| लालू यादव ने नीतीश कुमार को RSS का एजेंट बताते हुए कहा,''हे उच्च कोटि के आरएसएस के एजेंट तथा 40 सीट के रीढ़विहीन कथित मुख्यमंत्री तुम्हें लोहिया जी को श्रद्धांजलि देने का नैतिक अधिकार नहीं| तुम्हें (नीतीश कुमार) तो शर्मांजलि अर्पित करनी चाहिए वह भी घुटनों के बल नाक रगड़ कर लोहिया जयंती पर क्या-क्या कुकर्म किए है तुमने?



दरअसल,'डॉ लोहिया की जयंती पर बिहार CM नीतीश कुमार ने अपनी फोटो के साथ श्रद्धांजलि करते हुए ट्वीट कर लिखा,''''डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी की जयंती के अवसर पर नमन कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की।



उसके तुरंत बाद RJD राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा,-हे उच्च कोटि के आरएसएस के एजेंट तथा 30 साल के लड़के द्वारा हराए गए 40 सीट के रीढ़विहीन कथित मुख्यमंत्री,तुम्हें लोहिया जी को श्रद्धांजलि देने का नैतिक अधिकार नहीं, तुम्हें तो शर्मांजलि अर्पित करनी चाहिए वह भी घुटनों के बल नाक रगड़ कर लोहिया जयंती पर क्या-क्या कुकर्म किए है तुमने?




बिहार विधानसभा में हुए भारी बवाल मामले पर कवि डॉ कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा,'''पटना पर क्या हैरान होना ? राजनीति के हर शक्तिपीठ के पास लोकतंत्र की अपनी-अपनी सुविधानुसार बदलती परिभाषाएँ हैं, जो सत्ता व विपक्ष में होने के अनुसार 180 डिग्री पर बदलती रहती हैं। जनता बा??ी-बारी से छलने वाले बहुरूपियों की बेशर्म खो-खो देखने-सहने के लिए विवश है।सावधान आगे अंधा मोड़ है...





बता दें,''बिहार विधानसभा में आज यानी मंगलवार को भारी हंगामा हुआ है। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने 'बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक बिल' 2021 को लेकर विरोध प्रर्दशन किया।  विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने विपक्ष के विधायकों के साथ हाथापाई की। विधानसभा में सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के विधायकों के बीच मारपीट भी हुई| मारपीट में राजद विधायक सतीश कुमार दास बेहोश हो गए| 



विपक्ष के नेताओं ने सदन में सुरक्षाकर्मियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ हिंसा की। विधायक सत्येंद्र कुमार ने कहा, "SP ने मेरी छाती पर पैर रखकर मारा।' '  मारपीट में राजद विधायक सतीश कुमार दास बेहोश हो गए| आरजेडी विधायक सतीश कुमार को बिहार विधानसभा से स्ट्रेचर पर ले जाया गया। उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि देखो एक निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ आज कैसे व्यवहार किया गया है।



विधानसभा से हाथापाई कर बाहर निकाले जाने पर आरजेडी विधायक बेहोश हो गए और उन्हें फिर एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया। राजद के मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह एक 'लाठी-गोली' की सरकार है। वे जनता की आवाज नहीं सुनना चाहते। 



विधानसभा में सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के विधायकों के बीच मारपीट भी हुई| इसके बाद एक-एक कर विपक्ष के विधायकों को सुरक्षाकर्मी बाहर फेंकने लगे| इसी में मारपीट होने लगी और मखदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार दास बेहोश हो गए|कई अन्य राजद विधायकों को भी चोटें आईं| इससे पहले विपक्ष ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के विरोध में न केवल जमकर हंगामा किया बल्कि उसकी प्रति भी फाड़ दी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई|




राष्ट्रीय जनता दल(RJD) ने ट्वीट कर कहा, 'हिटलर नीतीश चाहते हैं कि पुलिस बिना वारंट किसी को भी गिरफ्तार करे, घर में घुसे और अदालत भी इसमें दखल नहीं दे पाए! और आज जब राजद व विपक्ष के नेताओं ने जब इस विधेयक का विरोध किया तो उन्हें पुलिस ने लात मुक्कों से पीटा, छाती पर लात बरसाए और बेहोश हालत में सदन से बाहर फेंक दिया!' वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार लोहिया जयंती के अवसर पर सदन के अंदर नंगई और गुंडागर्दी पर उतर आए है। सदन के अंदर माननीय विधायकों को बाहर से पुलिस मँगवा पीटवा रहे है।




विधानसभा में हुए भारी हंगामे पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला| तेजस्वी यादव ने कहा,''ये कार्रवाई CM द्वारा की गई। नीतीश कुमार समाजवादी के नाम पर कलंक है। जो क़ानून अंग्रेजों ने लागू किया था, वहीं क़ानून आज नीतीश कुमार ने लागू किया है। यह क्या क़ानून है? पुलिस के पास बिना वारंट के गिरफ़्तार करने का अधिकार पहले से है। CM किसे बेवकूफ बना रहे है?




तेजस्वी यादव ने कहा,'' राक्षसी प्रवृति वाली सरकार के ज़ालिम मुखिया नीतीश कुमार ने सदन के अंदर हमारे निहत्थे विधायकों को पिटवाया। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले मेरे क्रांतिकारी साथी विधायक सतीश दास नीतीश कुमार की गुंडई का शिकार बने। उन्हें सिर में चोट मारी गयी। सदन के अंदर माननीय विधायकों पर डंडे बाहर सड़क पर बेरोजगारों युवाओं पर डंडे नीतीश कुमार थर्ड ग्रेड पार्टी का थर्ड ग्रेड नेता बनने के बाद मानसिक दिवालियेपन के शिकार हो गए है



तेजस्वी यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा,''नीली शर्ट पहना शख़्स पटना का DM है जो माननीय विधायक को धक्का दे रहा है। दो माननीय विधायकों को घसीटा जा रहा है और प्रशासन का अधिकारी जूते से विधायक को लात मार रहा है। लोहिया जयंती पर नीतीश कुमार यह कुकर्म करवा रहे है। सड़क और सदन कहीं कोई सुरक्षित नहीं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।