मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को बताया निर्दोष, बोलीं- 'पोर्न' से अलग हैं 'इरोटिका', हॉटशॉट्स से मेरा कोई लेना-देना नहीं

मुंबई: अश्लील फिल्म बनाने के मामले में राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। राज कुंद्रा अभी मुंबई पुलिस की रिमांड…

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को बताया निर्दोष, बोलीं- 'पोर्न' से अलग हैं 'इरोटिका', हॉटशॉट्स से मेरा कोई लेना-देना नहीं
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को बताया निर्दोष, बोलीं- 'पोर्न' से अलग हैं 'इरोटिका', हॉटशॉट्स से मेरा कोई लेना-देना नहीं | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: अश्लील फिल्म बनाने के मामले में राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। राज कुंद्रा अभी मुंबई पुलिस की रिमांड पर चल रहे हैं| मुंबई पुलिस अश्लील फिल्में बनाने के केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भूमिका की भी जांच कर रही है|  पुलिस यह जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के अश्लील फिल्म कारोबार से कथित तौर पर जुड़े होने की जानकारी थी या नहीं।पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। 



शिल्पा ने कहा कि उन्हें हॉटशॉट्स की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था| उन्होंने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है| उन्होंने उल्लेख किया कि इरोटिका पोर्न से अलग है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं थे|




शिल्पा ने कहा कि,' राज कुंद्रा के एप हॉटशॉट पर उपलब्ध फिल्मों में ओटीटी प्लेटफार्म्स पर मौजूद दूसरी फिल्मों से कम अश्लीलता है। इसके लिए उन्होंने अदाहरण भी दिए और कहा- ये 'अश्लील नहीं बल्कि इरोटिका फिल्में' हैं।




मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ''शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उन्हें हॉटशॉट्स की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था। उसने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसने उल्लेख किया कि इरोटिका पोर्न से अलग है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं थे| शिल्पा शेट्टी ने कहा कि यह लंदन स्थित वांछित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं|




दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने न सिर्फ 'हॉटशॉट्स' (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी। इसके बाद राज मुंबई से ही पॉर्न फिल्मों का सारा कारोबार देखते थे। वहीं शिल्पा का कहना है कि उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ही इस धंधे से जुड़े थे, उनके पति निर्दोष हैं।



20 जुलाई, 2021 को मुंबई संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंबे ने बताया था,''अपराध शाखा ने व्यवसायी राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। वह मुख्य साजि???कर्ता प्रतीत होता है। इस संबंध में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं| फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी फिल्म के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में कल तक कुल 9 -11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा की मुंबई में स्थित वियान कंपनी का टाइअप लंडन में केंद्रीन कंपनी से है|




मुंबई संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंबे ने बताया,''क्राइम ब्रांच मुंबई ने फरवरी में पोर्न फिल्मों के प्रकाशन पर अपराध दर्ज किया था। पता चला कि वेब सीरीज में ब्रेक के बहाने छोटे कलाकारों को फुसलाया जाता था। उनसे बोल्ड सीन मांगे गए जो उनकी मर्जी के खिलाफ सेमी-न्यूड और न्यूड सीन ( अर्ध-नग्न और नग्न ) में बदल गए| 



मुंबई संयुक्त पुलिस आयु्क्त (अपराध) मिलिंद भारंबे ने बताया था,',''हमें अभी तक (शिल्पा शेट्टी की) कोई सक्रिय भूमिका नहीं मिली है। हम जांच कर रहे हैं। हम पीड़ितों से अपील करेंगे कि वे आगे आएं और क्राइम ब्रांच मुंबई से संपर्क करें. हम उचित कार्रवाई करेंगे|



भारंबे ने बताया था,''केंद्रीन कंपनी के मालिक राज कुंद्रा के ब्रदर इन लॉ है इस कंपनी का एक ऐप है जिसका नाम हॉटशॉट्स है। इस ऐप पर जो भी कंटेंट बनाया जाता था वो कंटेंट राज कुंद्रा और केंद्रीन की कंपनी खरीदती थी और ऐप पर पब्लिश करती थी इसका कंटेंट क्रियेशन मुंबई में वियान कंपनी से होता था|जब इस सबका पूरा सबूत मिला तो हमने कल रात में राज कुंद्रा और उनके IT हेड रयान थारप को गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई जारी है|



बता दें,''पोर्न मूवीज बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। 19 जुलाई सोमवार रात 9 बजे राज कुंद्रा पूछताछ के लिए मुंबई के भायखला स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार रात करीब 11:00 बजे 2 घंटे की पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।



राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।