मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

साजिद नाडियाडवाला की 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया आएंगी नज़र

नई दिल्ली: कई अटकलों के बाद, हीरोपंती 2 के निर्माताओं ने आखिरकार तारा सुतारिया को सफल एक्शन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी फीमेल लीड के रूप में घोषित कर दिया है।साथ ही, तारा स…

साजिद नाडियाडवाला की 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया आएंगी नज़र
साजिद नाडियाडवाला की 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया आएंगी नज़र | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कई अटकलों के बाद, हीरोपंती 2 के निर्माताओं ने आखिरकार तारा सुतारिया को  सफल एक्शन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी फीमेल  लीड के रूप में घोषित कर दिया है।



साथ ही, तारा सुतारिया निर्माता की आने वाली फिल्म का भी हिस्सा है, जिसमें वह अहान शेट्टी के साथ नज़र आएंगी। प्रोडक्शन हाउस से एक प्रवक्ता ने शेयर करते हुए कहा,“साजिद  सर ने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म में तारा के कुछ सीन देखे थे और उनकी  शानदार परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया था। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं,  जो टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में भूमिका के लिए एक परफ़ेक्ट मैच  होंगी।"



तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दो साल बाद एक बार फिर  स्क्रीन स्पेस स??झा करते हुए नज़र आएंगे। इस साल की शुरुआत में, निर्माता  साजिद नाडियाडवाला ने हीरोपंती 2 की घोषणा की थी और एक्शन फ्रैंचाइज़ी की  दूसरी किस्त के साथ, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने स्केल, एक्शन और अन्य  सभी पहलुओं के मामले में इस फ्रैंचाइज़ी को अगले स्तर पर ले जाने की योजना  बनाई है।




"हीरोपंती 2" का निर्देशन अहमद खान करेंगे जिन्होंने इससे पहले बागी फ्रैंचाइज़ी से बागी 2 और बागी 3 का निर्देशन किया है।



"हीरोपंती"  की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था जिसमें टाइगर की  परफॉर्मेंस फिल्म का मुख्य आकर्षण रही है। फैंस द्वारा तारा और टाइगर की  केमिस्ट्री को भी बहुत पसंद किया गया है और अब हाई ऑक्टेन एक्शन और साजिद  नाडियाडवाला के मार्गदर्शन में, हीरोपंती 2 निश्चित रूप से नए रिकॉर्ड  बनाने के लिए तत्पर है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।