तू झूठी मैं मक्कार' के मेकर्स ने मच अवेटेड सॉन्ग 'तेरे प्यार में' को किया रिलीज
नई दिल्ली: रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और दर्शक इसके कंटेंट और प्यार पर इसके फ्रेश टेक को काफी पसंद कर रहें है। इ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
तू झूठी मैं मक्कार' के मेकर्स ने मच अवेटेड सॉन्ग 'तेरे प्यार में' को किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और दर्शक इसके कंटेंट और प्यार पर इसके फ्रेश टेक को काफी पसंद कर रहें है। इसके साथ ही स्क्रीन्स पर पहली बार रणबीर और श्रद्धा शानदार केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स के बीच काफी उत्साह बना हुए है।
'तेरे प्यार में' में ताजगी और रोमांस है। गाने को प्रीतम ने कंपोज किया हैं, जिसे निकिता गांधी के साथ रोमांटिक धुनों के बादशाह अरिजीत सिंह ने गाया हैं और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। चार्टबस्टर्स का लकी चार्म एक बार फिर लोगों को लुभाने के लिए तैयार है।
इस गाने के बारे में बात करते हुए प्रीतम ने कहा, “अमिताभ और अरिजीत के साथ रणबीर कपूर के गाने पर सहयोग करना हमेशा खास होता है। पहले भी, जब भी हम संगीत के रूप में एक साथ आए हैं, तो दर्शकों ने हमारे संगीत को पसंद किया और इसकी सराहना की। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारे नए गीत तेरे प्यार में को भी एंजॉय करेंगे और हमें उनका प्यार मिलता रहेगा।
रणबीर और श्रद्धा की उपस्थिति के साथ यह गीत प्यार और जीवंतता का एक सुंदर संयोजन लगता है जो युवाओं के साथ सही तालमेल बिठाता है। खैर, 'तेरे प्यार में' गाने के बारे में मस्ती, वाइब्ररेंसी और जीवंत संगीत ही एकमात्र अच्छी बात नहीं है। पूरे गाने में दिखाई गई स्पेन की अलग अलग खूबसूरत लोकेशन्स, स्टाइलिश ऑउटफिट और रणबीर और श्रद्धा के बीच स्पष्ट और आकर्षक केमिस्ट्री गाने की सुंदरता को बढ़ाते है।
तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी ।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।