गाज़ियाबाद: भोजपुर में पत्नी को गला दबाकर मार डाला, फिर गंदे नाले के किनारे तालाब में दबाया शव
गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद की थाना भोजपुर पुलिस ने 25 जनवरी 2023 को हुई 30 वर्षीय अन्जू नाम की महिला की हत्या की घटना का खुलासा कर आज गुरुवार को हत्यारोपी पति दिनेश को गिरफ्तार किया|भोजपुर थाना क्षेत्र क…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
गाज़ियाबाद: भोजपुर में पत्नी को गला दबाकर मार डाला, फिर गंदे नाले के किनारे तालाब में दबाया शव | फ़ोटो: TVL News
गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद की थाना भोजपुर पुलिस ने 25 जनवरी 2023 को हुई 30 वर्षीय अन्जू नाम की महिला की हत्या की घटना का खुलासा कर आज गुरुवार को हत्यारोपी पति दिनेश को गिरफ्तार किया|
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फजलगढ निवासी 35 वर्षीय दिनेश पुत्र रूपचन्द प्रजापति ने 30 जनवरी को अपनी पत्नी अन्जू (30) को 26 जनवरी को सुबह करीब 5 बजे कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना भोजपुर पर गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी।
थाना भोजपुर पुलिस द्वारा गुमशुदगी की गम्भीरता से जांच के दौरान पाया गया कि अभियुक्त दिनेश उपरोक्त की अपनी पत्नी से वैचारिक मतभेद चल रहे थे जिसके फलस्वरूप दिनेश द्वारा अपनी पत्नी अन्जू की 25 जनवरी की रात्री समय करीब 4 बजे गला दबाकर हत्या कर दी गयी और शव को अपने घर में ही छिपाकर रख लिया | 26 जनवरी की रात अपनी पत्नी अन्जू के शव को गाँव के पास बह रहे गंदे नाले के किनारे तालाब के गढ्ढे में दबा दिया गया है|
अन्जू हत्या के संबंध मे एसीपी मसूरी ने बताया,''अभियुक्त दिनेश पुत्र रूपचन्द प्रजापति को आज,02 फरवरी 2023 को गिरफ्तार करते हुए हत्यारोपी की निशादेही पर मृतका अन्जू के शव को बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।