मुंबई: बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली नहीं रहे | अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष की आयु में शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया| कुछ समय से अरुण की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। वह एक दुर्लभ न्यूरोमस्कुलर बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित थे। अभिनेता को इस साल की शुरुआत में मुंबई के हिरानंदानी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
अरुण बाली का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उनकी दो बेटियां, जो अमेरिका में रहती हैं। वे कल, 8 अक्टूबर को आएगी। उसके बाद अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अरुण बाली को 3 इडियट्स, केदारनाथ, पानीपत, हे राम, दंड नायक, रेडी, ज़मीन, पुलिसवाला गुंडा, फूल और अंगार , ‘लगे रहो मुन्ना भाई' ‘लाल सिंह चड्ढा' और राम जाने जैसी कई अन्य फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
उनकी आखिरी फिल्म ‘गुडबॉय' इस शुक्रवार यानी आज ही रिलीज हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना लीड किरदारों में हैं। अरुण बाली ने कई फिल्मों और टेलीविजन श्रृंखलाओं में काम किया है। उन्होंने 1991 की अवधि के नाटक चाणक्य में राजा पोरस, दूरदर्शन के धारावाहिक स्वाभिमान में कुंवर सिंह|