मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Mithilesh Chaturvedi Dies: अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया

नई दिल्ली : दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया। कल देर शाम, 3 अगस्त को उनका निधन हो गया। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि की| मिली जानकारी के अनुसार,'अभिन…

Mithilesh Chaturvedi Dies: अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया
Mithilesh Chaturvedi Dies: अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया। कल देर शाम, 3 अगस्त को उनका निधन हो गया। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि की|  मिली जानकारी के अनुसार,'अभिनेता ने 3 अगस्त की शाम अंतिम सांस ली। 



अभिनेता दिल की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते तबीयत खराब होने की वजह से उनका लखनऊ में इलाज करवाया जा रहा था|  दरअसल कुछ दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद अपने ट्रीटमेंट के लिए वो अपने होमटाउन लखनऊ शिफ्ट हो गए थे| 



मिथिलेश चतुर्वेदी ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'भाई भाई' से की थी। इसके बाद उन्होंने सत्ता, ताल, फिजा, रोड, कोई मिल गया, गांधी माय फादर और बंटी बबली सहित कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है| मिथिलेश ने 2020 में आई फेमस वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था।



उन्हें कई विज्ञापनों और टीवी शो जैसे पटियाला बेब्स और वेब सीरीज ''स्कैम'' में भी देखा गया था जहाँ उन्होंने राम जेठमलानी की भूमिका निभाई थी। उनकी आखिरी फिल्म अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबो थी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।