मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

असम : बांग्लादेशी आतंकी संगठन और अलकायदा से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार मुस्तफा का 'मदरसा' ध्वस्त

गुवाहाटी/मोरीगांव: बांग्लादेशी आतंकी संगठन और अलकायदा (ABT/AQIS) से संबंध रखने वाला गिरफ्तार मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा द्वारा मोरीगांव में संचालि का जमीउल हुदा मदरसा को आज 'ध्वस्त' कर दिया गया। असम…

असम : बांग्लादेशी आतंकी संगठन और अलकायदा से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार मुस्तफा का 'मदरसा' ध्वस्त
असम : बांग्लादेशी आतंकी संगठन और अलकायदा से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार मुस्तफा का 'मदरसा' ध्वस्त | फ़ोटो: TVL News

गुवाहाटी/मोरीगांव:  बांग्लादेशी आतंकी संगठन और अलकायदा (ABT/AQIS) से संबंध रखने वाला गिरफ्तार मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा द्वारा मोरीगांव में संचालि का जमीउल हुदा मदरसा को आज 'ध्वस्त' कर दिया गया। असम के मोरीगांव जिले की SP अपर्णा एन. का कहना है कि मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा, जिसे हाल ही में बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम और AQIS से संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया, उसके द्वारा संचालित मोइराबारी इलाके में जमीउल हुदा मदरसा को आज ध्वस्त कर दिया गया।



असम के मुख्यमंत्री ने कहा,''मोरीगांव में आज आपदा प्रबंधन अधिनियम और UAPA अधिनियम के तहत जमीउल हुडा मदरसे को तोड़ा गया। इस मदरसे में 43 छात्र पढ़ रहे थे, अब अलग-अलग स्कूलों में दाखिल हैं। मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा ने 2017 में भोपाल से इस्लामिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की|



सरमा ने कहा,अंसारुल्ला बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े छह सदस्यों को इस साल मार्च में बारपेटा से गिरफ़्तार किया है। इस टीम का सरगना एक बांग्लादेशी नागरिक था जो अवैध रूप से भारत आया था|



मुख्यमंत्री ने कहा,:यह संदेह से परे साबित हो चुका है कि असम इस्लामी कट्टरपंथियों का अड्डा बनता जा रहा है। जब आप 5 मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हैं और अन्य 5 बांग्लादेशी नागरिकों के ठिकाने का पता नहीं चलता है, तो आप गंभीरता की कल्पना कर सकते हैं|



बांग्लादेशी आतंकी संगठन और अलकायदा से जुड़े 11 लोग गिरफ्तार


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,असम पहले ही BSF के अधिकार क्षेत्र के विस्तार का स्वागत कर चुका है। हम BSF को हरसंभव सहयोग की पेशकश कर रहे हैं। हम हमेशा केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।