बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म आजाद जनवरी महीने में रिलीज़ होने वाली हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमन देवगन और राशा थडानी भी मुख्य किरदार में दिखेंगे।
बता अमन देवगन बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन का भांजा है, वही बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी है राशा थडानी। अमन और राशा आजाद फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में राशा और अमन आजाद फिल्म के एक इवेंट में नजर आए थे।
दोनों ने फिल्म की प्रोमोशन शुरू कर दी हैं। वही एक बातचीत में अमन ने फिल्म को लेकर बात किए। अमन ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत किया हैं।
फिल्म के लिए तबेले में भी रहे थे। हाल ही में अमन देवगन ने बताया कि यह फिल्म आसान नहीं थी। शूटिंग से पहले वर्कशॉप में घुटने की समस्या शुरू हुई, जिसकी अभी तीन महीने पहले सर्जरी हुई है।
घोड़े के साथ काम करने में चैलेंज तो बहुत थे। घोड़े के साथ कनेक्ट करने के लिए मैं तबेले में रहता था। उनके साथ एक्सरसाइज करता था। यहां तक की घोड़े की गंदगी भी साफ करता था।