मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ब्रेकिंग न्यूज: बस्ती में भीषण हादसा, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नहर में गिरी, एक किशोर लापता

बस्ती: सोनहा थानाक्षेत्र के दुबौली नहर खोरिया पुल पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल से टकराई और नहर में जा गिरी। मोटरसाइकिल पर सवार तीन किशोरों में से…

ब्रेकिंग न्यूज: बस्ती में भीषण हादसा, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नहर में गिरी, एक किशोर लापता
ब्रेकिंग न्यूज: बस्ती में भीषण हादसा, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नहर में गिरी, एक किशोर लापता — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: सोनहा थानाक्षेत्र के दुबौली नहर खोरिया पुल पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल से टकराई और नहर में जा गिरी। मोटरसाइकिल पर सवार तीन किशोरों में से दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि एक की तलाश जारी है।

मझौवा राम प्रसाद निवासी तीन किशोर—सोनू, अखिलेश और मेहताब—मोटरसाइकिल पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति के कारण मोटरसाइकिल खोरिया पुल से टकराकर नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोनू और अखिलेश को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन मेहताब का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
हादसे की सूचना पर सोनहा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से मेहताब की तलाश शुरू की। पुलिस और ग्रामीण मिलकर खोज अभियान में जुटे हैं, लेकिन गहरी नहर के कारण चुनौतियां बनी हुई हैं।

*पुलिस की कार्रवाई*  
सोनहा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मेहताब की तलाश के लिए गोताखोरों और पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।