ब्राह्मण सम्मेलन कर टिकट बेचने का बीएसपी कर रही इंतजार- बृजभूषण शरण सिंह।
ब्राह्मण सम्मेलन कर टिकट बेचने का बीएसपी कर रही इंतजार- बृजभूषण शरण सिंह।बीएसबी इस बार ब्राह्मण नेताओं को बिना पैसे की टिकट देगी क्या- बृजभूषण शरण सिंह।अब तक कितने ऐसे ब्राह्मणों जिनको बिना पैसे लिए…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
ब्राह्मण सम्मेलन कर टिकट बेचने का बीएसपी कर रही इंतजार- बृजभूषण शरण सिंह। | फ़ोटो: TVL News
ब्राह्मण सम्मेलन कर टिकट बेचने का बीएसपी कर रही इंतजार- बृजभूषण शरण सिंह।
बीएसबी इस बार ब्राह्मण नेताओं को बिना पैसे की टिकट देगी क्या- बृजभूषण शरण सिंह।
अब तक कितने ऐसे ब्राह्मणों जिनको बिना पैसे लिए बसपा ने टिकट दिया- बृजभूषण शरण सिंह।
गोंडा: भारतीय जनता पार्टी से कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बसपा द्वारा आयोजित अयोध्या में ब्राह्मण व साधु संत के सम्मेलन पर तंज कसते हुए कहा कि बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा ब्राह्मणों का आवाहन कर रहे हैं वह खुद बताए अब तक कितने ऐसे ब्राह्मण नेता हैं जिनको पार्टी ने बिना पैसे लिए टिकट दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक बसपा का टिकट दो करोड़ में बिका था। अब जब दावेदार नहीं बचे हैं टिकट खरीदने के लिए तो सतीश मिश्रा ब्राह्मण सम्मेलन कर टिकट बेचने का इंतजार कर रहे हैं सांसद ने कहा कि सतीश मिश्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सौ ऐसी विधानसभा सीटें हैं जिन पर ब्राह्मणों का वर्चस्व है क्या ब्राह्मण सम्मेलन के अगुआ इस बात की गारंटी ले सकते हैं। इस बार ब्राह्मण नेताओं को बिना पैसे के टिकट मिल जाएगा। सांसद ने कहा कि बरसात के सीजन में जैसे मेंढक बोल रखते हैं ठीक वैसे ही 4 सालों तक बहुजन समाज पार्टी का कोई अता-पता नहीं था चुनाव आते ही इनके नेता सम्मेलन का आयोजन करने लगे। उन्होंने सवाल बसपा पार्टी पर खड़ा किया कि क्या जिन साधु संतों को बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने सम्मेलन में बुलाया था क्या उन्हें मायावती से मिलने के लिए बिना जूता चप्पल उतारे मिलाया जा सकता है। यह वहीं बसपा पार्टी है जिसके नेता कांशीराम ने कहा था कि राम जन्मभूमि पर न तो मंदिर बनेगा ना ही मस्जिद बनेगी इस पर शौचालय बनवा देना चाहिएं। पार्टी के संस्थापक के बयान पर बहुजन समाज पार्टी अपना रुख स्पष्ट करें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।