मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

डेरा सच्चा सौदा ने 50 हजार जरूरतमंदों को किया राशन का वितरण

- गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेरठ क्षेत्र में 325 और पूरे उत्तर प्रदेश में 3500 जरूरतमंदो किया गया राशन का वितरण- डेरा विश्वभर में निर्धन बेटियों की शादी, खून दान करना, जरूरतमंदो के घर बनवाने आदि…

डेरा सच्चा सौदा ने 50 हजार जरूरतमंदों को किया राशन का वितरण
डेरा सच्चा सौदा ने 50 हजार जरूरतमंदों को किया राशन का वितरण | फ़ोटो: TVL News

- गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेरठ क्षेत्र में 325 और पूरे उत्तर प्रदेश में 3500 जरूरतमंदो किया गया राशन का वितरण



- डेरा विश्वभर में निर्धन बेटियों की शादी, खून दान करना, जरूरतमंदो के घर बनवाने आदि में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका



मेरठ : लोगों की सेवा के लिये समर्पित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सेवादार अपने लोकहित के कार्यों से देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है। विश्वभर में निर्धन बेटियों की शादी, खून दान करना, वृक्षारोपण करना, जरूरतमंदों के घर बनवाना, जरूरतमंदों के खाने की व्यवस्था करना जैसे सैकड़ों समाजसेवी कार्य डेरे के पूजनीय गुरू डॉ संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान की पावन प्रेरणा के अनुसार देश-विदेश में किये जा रहे है। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सेवादारों द्वारा विश्वभर में 50 हजार से भी अधिक जरूरतमंदो को राशन का वितरण किया गया। सतीश पठान पुरिया जो कि उत्तर प्रदेश में डेरे का कार्य देख रहे 45 मैंबरों में से एक है और मेरठ क्षेत्र उत्तर प्रदेश का कार्य देखते है ने बताया कि आज गरू पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश की साध-संगत द्वारा 3500 जरूरतमंदों को और मेरठ क्षेत्र में 325 जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया गया। फाजलपुर मेरठ कैंट की साध-संगत ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर व्रत रखा। रोहटा रोड़ पर स्थित लखवाया में नाम चर्चा का आयोजन किया गया और यहां पर 7 जरूरतमंद परिवारों को 1 माह का राशन वितरित किया गया। नाम चर्चा का संचालन ब्लाक भंगी दास रकम सिंह इंसान द्वारा किया गया। डेरे के सेवादारों ने कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को भी कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कविराज राजेन्द्र, सोनू, सनी, अखिल, वीरपाल, मास्टर देशराज, विपिन, राकेश आदि ने गुरू महिमा का गुणगान कर उपस्थित साध-संगत को भावविभोर कर दिया।



Report - विवेक जैन

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।