बुलंदशहर: बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्रान्तर्गत स्कूल से आते समय 2 लड़कियों ने निसुरखा पुल से नहर में छलांग लगा दी| एक व्यक्ति ने दोनों को कूदते हुए देख लिया और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू करा दी है। नहर में पानी का कहाव तेज है, इसलिये अभी उसका पता नहीं चल पाया है।
दोनों छात्राएं स्कूटी से घर के लिए निकली थी| स्कूटी खड़ी कर अचानक निसुरखा नहर में कूद गई। नहर में छलांग लगाते मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई| एक छात्रा कक्षा 11वीं में पढ़ती है, दूसरी कक्षा 10वीं में पढ़ती है | दोनों अच्छी दोस्त है| दोनों के सुसाइड करने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुल के पास से स्कूटी भी बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कक्षा 11वीं की छात्रा बीबीनगर के निसुरखा गांव निवासी है | जबकि 10वीं की छात्रा थाना औरंगाबाद के खेड़ी गांव की रहने वाली है| दोनों छात्राएं सियाना रोड स्थित अनु बाल भारती पब्लिक स्कूल, बीबी नगर में पढ़ाई करती थीं। अनु बाल भारती पब्लिक स्कूल से घर लौटते समय निसुरखा पुल के पास स्कूटी खड़ी की। इसके बाद सेल्फी ली और छलांग लगा दी।
पुलिस के मुताबिक, लोगों ने बताया कि उनके ड्रेस कोड के अनुसार दोनों छात्राएं नगर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती थीं। घर लौटते समय पुल के पास स्कूटी खड़ी की। इसके बाद सेल्फी ली और छलांग लगा दी। पुल के पास से स्कूटी भी बरामद हुई है। आस पास के लोगों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। कुछ लोग तुरंग ही नहर में कूदे थे, ताकि उन्हें बचा लिया जाए। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
सियाना CO वंदना शर्मा ने कहा,''2 छात्राएं स्कूल से आते समय निसुरखा पुल पर नहर में कुद गई। किसी व्यक्ति ने इनको पहले किसी और पूल पर देखा था और टोका तो दोनों वहां से आगे आकर यहां कुद गई। एक व्यक्ति ने इनको बचाने का प्रयास किया पर वो असफल रहा। दोनों को बचाने का प्रयास जारी है|
सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि नहर के पानी का बहाव काफी तेज है। पानी के बहाव को कम कराने के लिए सिंचाई विभाग को सूचना दी गई है। पानी की रफ्तार कम कराई गई है। बच्चियों की खोज की जा रही है।