बुलंदशहर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुलंदशहर में जॉइंट प्रेसवार्ता की। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अम्बेडकरवादियों से साथ जुड़ने की अपील की| अखिलेश यादव ने कहा कि,''अम्बेडकरवादियों को समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहिए, क्योंकि हमें संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। दरअसल,'जब अखिलेश से पूछा गया कि सपा-आरएलडी गठबंधन पर बसपा का कोई असर पड़ेगा तो वह बोले,मैंने हमेशा कहा है कि अंबेडकरवादियों को सपा ज्वाइन करनी चाहिए, क्योंकि हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाना है। मैं दोबारा अंबेडकरवादियों से अपील करता हूं कि वो हमें ज्वाइन करें।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि,'''हम हैं सच्चे देशभक्त। नफरत फैलाने वाले और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वाले देशभक्त कैसे हो सकते हैं?
अखिलेश ने कहा कि बुलंदशहर की घटना पूरे यूपी को चिंतित कर रही है। सरकार के लोग ये बताने में कहीं भी चूक नहीं करते कि कानून व्यवस्था में यूपी सबसे आगे है पर सच कुछ और है। हाथरस में जो हुआ वो सरकार की नाकामी को दर्शाता है। बुलंदशहर में हुई घटना के आरोपी अभी खुलेआम घूम रहे हैं। दोषी कब पकड़े जाएंगे सरकार बताए। सरकार को पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
पूर्व सीएम ने आगे कहा, सरकार अब झूठ बोलना बंद कर दे। बड़े पैमाने पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पहले ये तय था कि दस से पंद्रह मिनट में पुलिस ऐसी घटनाएं होने पर पहुंचे। हमारी गठबंधन की सरकार बनती है तो बेटियों की सुरक्षा के लिए कई व्यवस्थाएं की जाएंगी। पुलिस की गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी की बदली भाषा पर मुझे हैरानी होती है। गठबंधन की हवा देखकर सरकार बौखला गई है।
अखिलेश ने सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर कहा कि, ये सीएम हैं कोई कंप्रेसर नहीं जो हमें ठंडा कर देंगे। क्या सीएम साहब कंप्रेसर हैं। जो लोग गर्मी की बात कर रहे हैं उन्हें हम बता दें कि हम गर्मी की बात नहीं भर्ती की बात करते हैं। हम युवाओं को रोजगार देंगे।
बजट पर कसा तंज
केंद्रीय बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि,''किसान दुखी हैं कि इस बजट में भी उनके साथ धोखा हुआ। गरीब को महसूस ही नहीं हो रहा कि कोई बजट भी आया है। सरकार इसे अमृत बजट कह रही है, अगर ये अमृत बजट है तो इससे पहले सब जहर वाले बजट थे क्या? और सुना है कि डायमंड सस्ता हो जाएगा तो देखिए गरीबों का कितना ख्याल रखा है..
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि,''इस बजट में किसानों, मध्यम वर्ग और गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। इस बजट में मनरेगा के फंड में 34 फीसदी की कटौती की गई है. लगता है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट पीएमओ ने लिखा है|
जयंत चौधरी ने कहा कि,''युवा, किसान और मजदूर सपा-रालोद गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं, जो भाजपा की हताशा को बढ़ा रहा है... सीएम जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं वह ठीक नहीं है। वह हमें धमकी दे रहा है। वह शायद इस क्षेत्र के मिजाज को नहीं समझ सके| जयंत ने कहा कि योगी हमें जितनी धमकी देंगे, हम उतने ही मजबूत होंगे। हमारा मुद्दा युवाओं को रोजगार और किसानों की खुशहाली है। जयंत ने कहा कि हमारी सरकार आने पर गर्मी नहीं भर्ती होगी।